वाराणसी (ब्यूरो)। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध से बनारसियों में हलचल बढ़ने लगी है। रसोई गैस का दाम बढ़ने के बाद कहीं पेट्रोल का भी दाम न बढ़ जाए, इसके डर से कई कस्टमर्स पेट्रोल पंपों पर अपने वाहनों की टंकी फुल कराने पहुंच रहे हैं। पेट्रोल भरवाने के लिए पंट्रोल पंपों पर भी काफी भीड़ लग रही है। दैनिक जागरण आईनेक्स्ट के रिपोर्टर ने शहर के कुछ पेट्रोल पंपों का हाल देखा। इनमें यह सामने आया कि लोग अपने वाहनों की टंकियां फुल करवा रहे हैं। उनको डर सता रहा है कि पेट्रोल का दाम बढ़ सकता है। वहीं पेट्रोल के झंझट से बचने के लिए कई लोग पेट्रोल वाहन को छोड़कर इलेक्ट्रिक वाहनों को खरीदने में तेजी दिखा रहे हैं. जबसे युद्ध शुरू हुआ है तबसे ईवी की इंक्वायरी काफी आ रही है। हर कोई पेट्रोल बचत करने के लिए ईवी खरीदना चाहता है। युद्ध ज्यादा दिन तक चला तो ईवी का मार्केट काफी बढ़ जाएगा. बी कुशाग्र, मैनेजिंग डायरेक्टर, यूएस हीरोयुद्ध से वैश्विक तेल बाजार में हड़कंप मचा है। पेट्रोल और डीजल के दाम कभी भी बढ़ सकते हैं। सरकार ने बहुत सारी पॉलिसी को बदल दिया है। इसके चलते अब पेट्रोल पंप संचालकों को सुविधा नहीं मिल पा रही है। यूद्ध के चलते लोग अपने वाहनों की टंकिंयां फुल करवा रहे हैं. विनोद सिंह, अध्यक्ष, पेट्रोलियम एसोसिएशनरसोई गैस का दाम बढ़ गया है। पेट्रोल का भी दाम कभी भी बढ़ सकता है। इसको देखते हुए हमने अपनी टंकी फुल करा ली है। कुछ दिनों तक चलेगा. राकेश, कस्टमरकभी भी पेट्रोल का दाम बढ़ सकता है। इसको देखते हुए लोग पेट्रोल भरवा रहे हैं। हमने भी पेट्रोल भरवा लिया है। दाम बढ़ गया तो महंगे दाम पर तेल भरवाना पड़ेगा.
Source: Dainik Jagran March 08, 2026 14:55 UTC