Video: रिक्शा पर सवार Dog को अजय देवगन का बताया, रितेश और जावेद का ऐसा है टोटल धमालमुंबई। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक कुत्ता रिक्शे की छत पर खड़ा है। खास बात यह है कि यह रिक्शा अपनी गति से चल रहा है और इस वीडियो को देखकर आपको जरूर हंसी आ जाएगी। लेकिन इस वीडियो का बॉलीवुड कनेक्शन जुड़ गया है।दरअसल, जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर आया तो बॉलीवुड कलाकारों ने इस प्रेंक की तरह यूज किया। रितेश देशमुख ने इस वीडियो को अजय देवगन को टैग करते हुए लिखा कि अभी आपके कुत्ते (Dog) को देखा। वहीं इस बारे में जावेद जाफरी ने लिखा है, अभी हाल ही में मैंने अजय देवगन के कुत्ते को देखा।अजय देवगन ने रितेश देशमुख की पोस्ट का जवाब देते हुए एक नई तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में एक चिड़िया को शांत बैठे देखा जा सकता है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अजय ने लिखा कि, हां उसी प्रकार जिस तरह से यह चिड़िया मेरी है।Ya just like how this bird is mine pic.twitter.com/SZRE4Cxzko — Ajay Devgn (@ajaydevgn) February 5, 2019गौरतलब है कि अजय देवगन स्टंट और एक्शन करने के लिए मशहूर हैं और उन्होंने कई ऐसे स्टंट किए हैं, जिसमें वह चलते हुए गाड़ी, घोड़े और बाइक पर खड़े होकर या टांग फैला कर संतुलन बनाते नजर आते हैं। यह उनका ट्रेडमार्क स्टाइल बना हुआ है, जिसके चलते इस वीडियो को सितारे अजय देवगन को टैग करते हुए शेयर कर रहे हैं।Spotted recently.. Ajay Devgn’s dog pic.twitter.com/9zkWIFlY4M — Jaaved Jaaferi (@jaavedjaaferi) February 5, 2019फिल्मों की बात करें तो गौरतलब है कि अजय देवगन फिल्म टोटल धमाल में काम करते नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके अलावा माधुरी दीक्षित और अरशद वारसी की भी अहम भूमिका है। इसमें जावेद जाफरी और रितेश देशमुख भी नजर आएंगी। फिल्म 22 फरवरी को रिलीज होगी।फिल्म धमाल सीरीज़ का तीसरा भाग है l पहला भाग 2007 में रिलीज़ हुआ था और दूसरा 2011 में डबल धमाल के नाम सेl हाल ही में इस फिल्म का नया गाना मूंगड़ा भी लांच किया गया। इस गीत में अजय देवगन के साथ सोनाक्षी सिन्हा नजर आ रही हैं।यह भी पढ़ें: कपिल शर्मा हो गये वक़्त के पाबंद, ये जिनका इफेक्ट है, वो भी शो में आ गईPosted By: Rahul soni
Source: Dainik Jagran February 06, 2019 03:56 UTC