WHO ने जारी की अब नमक खाने पर गाइडलाइन, बताया दिनभर में 5 ग्राम से ज्‍यादा खाया तो शरीर के ये अंग होंगे खराब - News Summed Up

WHO ने जारी की अब नमक खाने पर गाइडलाइन, बताया दिनभर में 5 ग्राम से ज्‍यादा खाया तो शरीर के ये अंग होंगे खराब


​लोग हर दिन खाते हैं 9-12 ग्राम नमक एक स्वस्थ प्लाज्मा बनाने और तंत्रिका के स्वास्थ्य में सुधार के लिए नमक का सेवन जरूरी माना गया है। यह प्रोसेस्ड फूड, पैकेज्ड फूड , डेयरी और मांस जैसी फूड कैटेगरीज में ज्यादा पाया जाता है। हालांकि, मसालों, नमकीन में भी इसकी मात्रा बहुत होती है। WHO के आंकड़ों के अनुसार, ज्यादातर लोग औसतन हर दिन 9-12 ग्राम नमक का सेवन करते हैं। संगठन ने यह अनुमान लगाया है कि अगर नमक की खपत को अनुशांसित स्तरों तक घटा दिया जाए , तो वैश्विक स्तर पर 2.5 मिलियन मौतों को रोका जा सकता है।​नए बेंचमार्क के पीछे की असल वजह संगठन के नए दिशा-निर्देशों के अनुसार, 60 से ज्यादा फूड कैटेगरीज में सोडियम लेवल के लिए बनाए गए मानदंड देशों को नमक का सेवन कम करने और लोगों के जीवन को बचाने में मदद करेंगे। संगठन का विचार उन जगहों पर सोडियम का सेवन कम करने का है, जहां प्रोसेस्ड फूड आइटम्स की खपत ज्यादा होती है। बता दें, इस पहल को अमेरिकी उपभोक्ता वकालत समूह और जनहित में विज्ञान केंद्र द्वारा समर्थित किया गया है।​नमक के फायदे और दुष्प्रभाव- हम सभी जानते हैं कि नमक हमारे दैनिक आहार का जरूरी हिस्सा है। इसका बिना हर भोजन अधूरा है। इसके सेवन से शरीर को काम करने में मदद मिलती है। यह शरीर को न केवल हाइड्रेट रखता है, बल्कि थायराइड को ठीक से काम करने में भी मदद मिलती है। इतना ही नहीं, जिन लोगों को लो बीपी की शिकायत रहती है उनके लिए नमक का सेवन बहुत फायदेमंद है । यह सिस्टिक फाइब्रोसिस के लक्षणों में सुधार करता है। लेकिन इसे जरूरत से ज्यादा लिया जाए, तो जाने-अनजाने में सेहत को बहुत नुकसान पहुंचता है। यह दिल की बीमारी, स्ट्रोक, हाई बीपी और किडनी रोग का खतरा कई गुना बढ़ा सकता है।


Source: Navbharat Times May 07, 2021 04:22 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */