WTC Final: 400 मेडेन ओवर डालने वाले गेंदबाज की खास रणनीति, वर्ल्‍डकप फाइनल की तरह खेलेगा मैच - News Summed Up

WTC Final: 400 मेडेन ओवर डालने वाले गेंदबाज की खास रणनीति, वर्ल्‍डकप फाइनल की तरह खेलेगा मैच


WTC Final: 400 मेडेन ओवर डालने वाले गेंदबाज की खास रणनीति, वर्ल्‍डकप फाइनल की तरह खेलेगा मैचRizwan Noor Khanन्‍यूजीलैंड का स्‍टार गेंदबाज विश्‍व टेस्‍ट चैंपियनशिप के फाइनल को विश्‍वकप फाइनल की तरह खेलने वाला है। टेस्‍ट क्रिकेट में 400 मेडन ओवर डाल चुके इस गेंदबाज ने कहा कि यह मैच उनके लिए विश्‍वकप फाइनल के बराबर है। गेंदबाज ने टीम इंडिया के खिलाफ खास रणनीति भी बनाई है। बता दें कि जून में न्‍यूजीलैंड और भारतीय टीम विश्‍व टेस्‍ट चैंपियनशिप के फाइनल में एक दूसरे के सामने होंगे।टेस्‍ट चैंपियनशिप के फाइनल में 18 दिन शेषइंग्‍लैंड के साउथम्‍प्‍टन में द एजेस बॉल स्‍टेडियम विश्‍व टेस्‍ट चैंपियनशिप के फाइनल की मेजबानी करने के लिए तैयार है। इस मुकाबले के लिए अब बस 18 दिन शेष बचे हैं। इस मैच के लिए दोनों टीमों के प्‍लेयर्स ने खास रणनीति भी बना रखी है। टीम न्‍यूजीलैंड पहले ही इंग्‍लैंड पहुंच चुकी है, जबकि टीम इंडिया इस सप्‍ताह इंग्‍लैंड के लिए रवाना होगी।नील वैगनर के लिए विश्‍वकप फाइनलन्‍यूजीलैंड के स्‍टार गेंदबाज नील वैगनर कहा है कि विश्‍व टेस्‍ट चैंपियनशिप का फाइनल उनके लिए विश्‍वकप फाइनल के जैसा है। वह इसे विश्‍वकप फाइनल की तरह ही खेलने वाले हैं। एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार नील वैंगनर ने कहा कि इस तरह का अवसर उन्‍हें शायद ही मिले। इसलिए उनका पूरा ध्‍यान फाइनल पर टिका हुआ है।टेस्‍ट क्रिकेट में गेंदबाजी के मास्‍टर35 साल के तेज गेंदबाज नील वैगनर ने कहा कि वह कभी वनडे या टी20 वर्ल्‍डकप नहीं खेल सके हैं। इसलिए विश्‍व टेस्‍ट चैंपियनशिप का फाइनल उनके लिए वर्ल्‍डकप से कम नहीं है। उन्‍होंने फाइनल मैच में टीम इंडिया के खिलाफ खास रणनीति भी बनाई है। वैगनर को टेस्‍ट क्रिकेट में गेंदबाजी का मास्‍टर कहा जाता है।51 मैचों 219 विकेट का शानदार रिकॉर्डगेंदबाज नील वैगनर 2012 में वेस्‍टइंडीज के खिलाफ टेस्‍ट क्रिकेट में डेब्‍यू किया था। उन्‍होंने आखिरी टेस्‍ट मैच दिसंबर 2020 में पाकिस्‍तान के खिलाफ खेला था। वैगनर अबतक 51 टेस्‍ट मैच खेल चुके हैं और 96 इनिंग्‍स में 219 विकेट हासिल कर चुके हैं। वैगनर एक इनिंग में 9 बार 5 विकेट और 10 बार 4 विकेट हासिल कर चुके हैं।400 मेडेन ओवर डाल चुके वैगनरनील वैगनर न्‍यूजीलैंड के टॉप टेस्‍ट गेंदबाजों में शुमार हैं। ईएसपीएन क्रिकइंफो के अनुसार वर्तमान में वह टिम साउथी और ट्रेंट बोल्‍ट के बाद तीसरे सबसे सफल टेस्‍ट गेंदबाज हैं। वैगनर टेस्‍ट क्रिकेट में 400 मेडेन ओवर डाल चुके हैं। वह अपने करियर में 14 बार 10 या इससे ज्‍यादा मेडेन ओवर डाल चुके हैं। वैगनर ने अपने पिछले टेस्‍ट मैच में पाकिस्‍तान के खिलाफ 14 मेडेन ओवर डाले थे।….Nextये भी पढ़ें :1 जन से आबूधाबी में खेले जाएंगे PSL के बाकी 24 मैचइंग्लैंड दौरे के लिए तगड़ा कोरोना प्रोटोकॉल, जानें कब रवाना होगी टीम इंडियालंका प्रीमियर लीग का दूसरा सीजन जुलाई में, देखें शिड्यूलमैच फिक्सिंग के आरोपों से मुक्त हुआ श्रीलंकाई बल्लेबाज


Source: Dainik Jagran May 31, 2021 08:37 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */