War Against Corona: कोरोना से जंग में मदद के लिए आगे आए गौतम अडानी, किया ये ऐलान - News Summed Up

War Against Corona: कोरोना से जंग में मदद के लिए आगे आए गौतम अडानी, किया ये ऐलान


ट्वीट के जरिए किया ऐलान गौतम अडानी ने इस मदद की घोषणा ट्वीट के जरिए की है। पिछले साल भी कोविड19 के खिलाफ जंग में अडानी की ओर से मदद का हाथ आगे बढ़ा था। पिछले साल अडानी फाउंडेशन और अडानी ग्रुप की विभिन्न कंपनियों ने महामारी से मुकाबले के लिए 114 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी थी। इसमें से 100 करोड़ रुपये अडानी फाउंडेशन की ओर से पीएम केयर्स फंड में गए थे।​यहां भी किया था दान वहीं बचे हुए 14 करोड़ में से 5-5 करोड़ गुजरात सीएम रिलीफ फंड और केरल सीएम रिलीफ फंड में, 2 करोड़ आंध्र प्रदेश सीएम रिलीफ फंड में, 1-1 करोड़ महाराष्ट्र सीएम रिलीफ फंड और झारखंड रिलीफ फंड में गए थे। इसके अलावा अडानी ग्रुप के कर्मचारियों ने 4 करोड़ रुपये कोविड रिलीफ के लिए दान किए थे। अडानी फाउंडेशन ने 4 करोड़ रुपये दान किए थे। विभिन्न एनजीओ को ग्रुप द्वारा दिए गए दान का आंकड़ा 50 लाख रुपये का था। इसके अलावा भी अडानी ग्रुप ने हेल्थकेयर व अन्य मामलों में मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया था।​कितनी दौलत के मालिक हैं अडानी ब्लूमबर्ग बिलियेनियर इंडेक्स (Bloomberg Billionaire Index) के मुताबिक, इस वक्त गौतम अडानी की कुल संपत्ति 57.3 अरब डॉलर यानी लगभग 4243.95 अरब रुपये है। वह ब्लूमबर्ग बिलियेनियर इंडेक्स में दुनिया के 22वें सबसे रईस शख्स हैं। भारत में गौतम अडानी और उनका परिवार रईसी में दूसरे नंबर पर है। पहले नंबर पर मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) हैं।


Source: Navbharat Times April 30, 2021 08:40 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */