मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में बूंदाबांदी के आसार है लेकिन उससे और अधिक उमस बढ़ सकती हैं. Weather Update: देश की राजधानी दिल्ली में अभी लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में दिल्ली में बूंदाबांदी की संभावना है, लेकिन इतनी कम बारिश होगी कि उमस को और अधिक बढ़ा सकती है. इसलिए मैदानी इलाकों में तेज बारिश नहीं हो रही है. आने वाले दिनों में शहर में कोई खास बारिश की उम्मीद नहीं है.
Source: Dainik Jagran August 19, 2023 00:40 UTC