Weather Update: दिल्ली सहित NCR के इन इलाकों में बदला मौसम का मिजाज, गुरुग्राम में चल रही तेज आंधी - News Summed Up

Weather Update: दिल्ली सहित NCR के इन इलाकों में बदला मौसम का मिजाज, गुरुग्राम में चल रही तेज आंधी


Weather Update: दिल्ली सहित NCR के इन इलाकों में बदला मौसम का मिजाज, गुरुग्राम में चल रही तेज आंधीदिल्ली सहित पूरे एनसीआर में मौसम बदल रहा है। मौसम विभाग की ओर से जारी हुई ताजा अपडेट के हिसाब से धूल भरी आंधी के साथ बारिश का अनुमान है। गुरुग्राम में मौसम पूरी तरह बदल चुका है। आंधी चल रही है।नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। दिल्ली सहित पूरे एनसीआर में मौसम बदल रहा है। यहां पर मौसम विभाग की ओर से जारी हुई ताजा अपडेट के हिसाब से धूल भरी आंधी के साथ ठीक ठाक बारिश का अनुमान जताया गया है। इधर गुरुग्राम में मौसम पूरी तरह बदल चुका है। शहर में तेज आंधी चल रही है। हवा करीब तीस से साठ किलोमीटर के हिसाब से चल रही है। समाचार एजेंसी एएनआइ ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें यह दिख रहा है रायसीना हिल के पास मौसम अचानक से बदल गया है जिसमें यहां पर काले बादल छाए हुए नजर आ रहे हैं। मौसम का नजारा देख कर काफी अच्छा लग रहा है।क्या है मौसम विभाग का ताजा अपडेटमौसम विभाग ने जो अपडेट जारी किया है उसके हिसाब से दिल्ली के आसपास के इलाके जैसे बहादुरगढ़, गुरुग्राम, मानेसर, फरीदाबाद, बल्लभगढ़, लोनी देहात, हिंडन एयरफोर्स स्टेशन के आसपास, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, नोएडा, दादरी ग्रेटर नोएडा, हिसार, मेहम, रोहतक में धूल भरी आंधी चलेगी। यहां पर तेज हवा के झोंके के साथ तेज बारिश के आसार की संभावना विभाग ने जताई है।दिल्ली में सहित पूरे एनसीआर में चलने लगी है तेज हवाबता दें कि मौसम अलर्ट जारी होते ही दिल्ली सहित पूरे एनसीआर का मौसम बदल गया है। गुरुग्राम फरीदाबाद सहित गाजियबााद और नोएडा में भी तेज धूल भरी आंधी चलने लगी है। आंधी चलते ही गाजियाबाद की बिजली चली गई है। धूल भरी आंधी के चलने से बाइक सवारों को बाइक चलाने में परेशानी आ रही है।#WATCH Dark clouds hover over Raisina Hill as Delhi witnesses sudden change in weather pic.twitter.com/4rMxkcThhL — ANI (@ANI) May 30, 2021इधर दिल्ली की बात की जाए तो यहां पर रविवार की सुबह बादल की लुकाछिपी से शुरू हुई वहीं दोपहर होते होते धूप ने प्रचंड रूप धारण कर लिया। वहीं शनिवार को भी तेज धूप से मौसम का मिजाज तल्ख ही रहा था जिससे दिल्लीवाले काफी परेशान रहे। वहीं आज तेज हवा से थोड़ी राहत जरूर मिली है।शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप


Source: Dainik Jagran May 30, 2021 12:07 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */