Weather Update: देश में कई जगहों पर बारिश, जानें- अपने राज्यों का हाल - News Summed Up

Weather Update: देश में कई जगहों पर बारिश, जानें- अपने राज्यों का हाल


Weather Update कनार्टक में बारिश हो रही है। इसके अलावा मौसम में ठंडक देखी जा रही है। दिल्ली-NCR समेत हरियाणा में भी बारिश। हरियाणा की अंबाला मंडी में बारिश के कारण खरीद करके खुले में रखी फसल भीग गई।नई दिल्ली, एजेंसी। देश में एक बार फिर मौसम बदलता नजर आ रहा है। जम्मू कश्मीर और आसपास के क्षेत्र पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है साथ ही पाकिस्तान के मध्य भाग में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से देश के कई राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश के आसार बने हैं और कई जगहों पर बारिश हुई भी है। शुक्रवार को दिल्ली- एनसीआर सहित हरियाणा के कई इलाकों में बारिश हुई है। वहीं, ताजा तस्वीरें कनार्टक से सामने आइ हैं, जहां तेज बारिश होने से रास्तों पर पानी भर गया है।Karnataka | Bengaluru city witnesses heavy rain; visuals from MG road. pic.twitter.com/guE6AyrrgFइसके अलावा हरियाणा की अंबाला मंडी में बारिश के कारण खरीद करके खुले में रखी फसल भीग गई। वहीं हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग जम्मू कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार में भी हल्की बारिश की संभावना पहले ही जताई जा चुका है।हरियाणा: बारिश के कारण अंबाला मंडी में खरीद करके खुले में रखी गई फसल भीग गई है। pic.twitter.com/QhS7z3AzE8यूपी व उत्‍तराखंड में भी कई जगहों पर बारिश हुई है। उत्तराखंड में लगातार चौथे दिन शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदला रहा। चारधाम समेत औली और आसपास की चोटियों में हिमपात हुआ। जबकि, मसूरी, चकराता समेत कई इलाकों में बारिश हुई।शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप


Source: Dainik Jagran April 23, 2021 16:30 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */