Monsoon Update Delhi : देश की राजधानी दिल्ली में देर रात से बारिश का दौर जारी है। जिसके चलते दिल्ली के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने दावा किया है कि श्चिमी छोर पर समुद्र के किनारे स्थित मुंबई और देश की राजधानी दिल्ली में मानसून एक साथ दस्तक देगा। मानसून के 26 जून तक पहुंचने की संभावना जताई गई है। इसी को देखते हुए राजधानी में आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।मौसम विभाग के अनुसार, 26 जून तक मानसून दिल्ली पहुंच सकता है और इसी को देखते हुए दिल्ली में आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने कहा, इस बार बिपरजॉय के कारण देरी हुई है। वहीं पूर्वी यूपी में मानसून के आगमन के साथही भारी बारिश और आकाशीय बिजली से मौतों का सिलसिला भी शुरू हो गया है। इस खबर के बारे में और अधिक जानने के लिए देखिए ये Video
Source: Dainik Jagran June 25, 2023 04:05 UTC