मौसम विभाग के अनुसार सतह पर हवा की गति 10-20 किमी घंटे की रफ्तार से चलेगी और रात में कोहरा रहने की संभावना है, आगे जानें अगले तीन दिनों कैसा रहेगा देशभर का मौसम का मिजाज. देशभर में न्यूनतम तापमान को लेकर मौसम की स्थिति में उतार-चढ़ाव देखने को मिला. 6 से 8 फरवरी दिल्ली-एनसीआर का मौसम पूर्वानुमानदिल्ली-NCR में पिछले 24 घंटों में दिल्ली में न्यूनतम तापमान में 1-2°C की बढ़ोतरी हुई है, जबकि अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है. 7 फरवरी को मौसम में हल्की गर्माहट महसूस की जा सकती है. वहीं, तूफान और तेज हवाओं की आशंका को देखते हुए बागवानी फसलों, सब्जियों और छोटे फलों के पौधों को गिरने से बचाने के लिए सहारा दें.
Source: Dainik Jagran February 06, 2026 06:10 UTC