कानपुर में गैंगस्टर आशीष कुमा शर्मा की हत्या उसकी पत्नी ने ही की थी। वह हमीरपुर सिटी फॉरेस्ट कांड का मुख्य आरोपी था। उसकी हत्या के लिए पत्नी ने अपने प्रेमी की मदद ली। हत्या के बाद रात में ही पत्नी अपने प्रेमी के साथ हमीरपुर रवाना हो गई।. अपनी पहचान छिपाने के लिए पत्नी ने नौबस्ता हाईवे से पहले रास्ते में ही झाड़ियों में छिपकर अपने कपड़े बदले। इसके बाद घर पहुंच गई। पुलिस ने चकेरी से लेकर हमीरपुर तक 150 सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसके बाद घटना का खुलासा हुआ। पुलिस ने हत्यारोपी पत्नी को नौबस्ता चौराहे के पास रामादेवी रोड पर गिरफ्तार कर लिया। उसका प्रेमी फरार है। पूरी खबर पढ़ेंपांच सीनियर IAS अफसरों के तबादले; वेटिंग में चल रहीं गुंजन द्विवेदी और राकेश सिंह को चार्ज मिला यूपी सरकार ने बुधवार शाम 5 आईएएस अफसरों के तबादले किए हैं। प्रतीक्षारत चल रहीं आईएएस अधिकारी गुंजन द्विवेदी को स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) का मिशन निदेशक बनाया गया है। वहीं राकेश सिंह को उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी, लखनऊ में अपर निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है।अशोक कुमार को सिंचाई और कारागार विभाग की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज के सचिव अशोक कुमार को विशेष सचिव, सिंचाई, जल संसाधन एवं परती भूमि विकास विभाग तथा कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग में तैनात किया गया है।गिरिजेश कुमार त्यागी बने UPPSC के सचिव विशेष सचिव, उच्च शिक्षा विभाग और डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय, लखनऊ के कुलसचिव गिरिजेश कुमार त्यागी को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज का सचिव बनाया गया है।अनीता वर्मा सिंह को उच्च शिक्षा विभाग भेजा विशेष सचिव सिंचाई, जल संसाधन एवं परती भूमि विकास विभाग तथा कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग में तैनात अनीता वर्मा सिंह को विशेष सचिव, उच्च शिक्षा विभाग बनाया गया है। साथ ही उन्हें डॉ. बीआर अंबेडकर मूर्ति विकास योजना लागू की है।योजना के तहत प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों में डॉ. भीमराव अंबेडकर सहित महापुरुष, राष्ट्रीय स्तर के समाज सुधारकों एवं सांस्कृतिक विभूतियों के स्मारकों का संरक्षण और कायाकल्प किया जाएगा। कैबिनेट के इस निर्णय को प्रदेश में दलित वोट बैंक को साधने की दृष्टि से बड़ा कदम माना जा रहा है।इससे पहले भाजपा ने पिछले साल अंबेडकर जयंती पर 13 दिन का कार्यक्रम तय किया था। इसके तहत संघ और भाजपा कार्यकर्ताओं ने 13 से 25 अप्रैल तक दलित बस्तियों में संपर्क अभियान चलाया था।दरअसल, लोकसभा चुनाव- 2024 में समाजवादी पार्टी के PDA (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) फार्मूले की वजह से खासा नुकसान हुआ था। आरक्षण खत्म करने और संविधान बदलने के नरेटिव ने भाजपा का यूपी में करीब 8.5% वोट घट गया था। पढ़ें पूरी खबर…
Source: Dainik Bhaskar April 08, 2026 19:34 UTC