Hindi NewsNationalSharad Pawar In Wheelchair | Women Reservation Special Session April 16TMC की मेनका गुरुस्वामी देश की पहली LGBTQ सांसद बनीं: राज्यसभा में 19 नए सदस्यों ने शपथ ली, शरद पवार व्हीलचेयर पर पहुंचेनई दिल्ली 16 घंटे पहलेकॉपी लिंकसुप्रीम कोर्ट की सीनियर एडवोकेट और TMC सांसद मेनका गुरुस्वामी ने भी आज शपथ ली।राज्यसभा में सोमवार को 19 नए और दोबारा चुने गए सदस्यों ने शपथ ली। सुप्रीम कोर्ट की सीनियर एडवोकेट और TMC सांसद मेनका गुरुस्वामी ने भी आज शपथ ली। वह भारत की पहली LGBTQ सांसद बन गईं हैं।शपथ लेने वालों में केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (SP) प्रमुख शरद पवार भी शामिल रहे। शरद पवार व्हीलचेयर पर ससंद पहुंचे।19 सदस्यों में महाराष्ट्र के 5, ओडिशा के 3, तमिलनाडु के 6 और पश्चिम बंगाल के 5 सांसद शामिल रहे। राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन की मौजूदगी में सभी को शपथ दिलाई गई।दरअसल, 16 मार्च को 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों को चुनाव हुए थे। अब 18 सांसदों का अभी शपथ लेना बाकी है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 10 अप्रैल को राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ लेंगे।शपथ ग्रहण की 3 तस्वीरें…NCP (SP) के प्रमुख शरद पवार सोमवार को व्हील चेयर पर बैठकर शपथ लेने पहुंचे।केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने दोबारा राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली।मेनका ने संसद सदस्य के रूप में शपथ ली और भारत की पहली LGBTQ सांसद बन गईं।इन सदस्यों ने शपथ ली…16 अप्रैल से राज्यसभा का विशेष सत्रसांसदों के शपथ ग्रहण का आयोजन ऐसे समय हो रहा है, जब 16 अप्रैल से संसद का विशेष सत्र बुलाया गया है। इसमें महिला आरक्षण कानून में संशोधन से जुड़े अहम बिल पर चर्चा की जाएगी।वर्तमान में लोकसभा में 543 सीटें हैं। प्रस्तावित 50% की बढ़ोतरी के साथ सीटों की संख्या बढ़कर 816 हो जाएगी, जिसमें से 273 (करीब एक तिहाई) सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी।सरकार ने 2023 में संसद के विशेष सत्र के दौरान महिला आरक्षण विधेयक पेश किया था। उसी दौरान इस बिल को आधिकारिक रूप से ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ कहा गया।-----------ये खबर भी पढ़ें…राज्यसभा चुनाव 2026- NDA ने 11 में 9 सीटें जीतीं: कांग्रेस-BJD को 1-1 सीट, बिहार में महागठबंधन ने 3 सीटें गंवाईहरियाणा, बिहार और ओडिशा की 11 राज्यसभा सीटों पर चुनाव हुए। इनमें 9 सीटों पर NDA कैंडिडेट्स या NDA समर्थित कैंडिडेट्स ने जीत दर्ज की। कांग्रेस और बीजू जनता दल (BJD) ने एक-एक सीट पर जीत हासिल की। पूरी खबर पढ़ें….
Source: Dainik Bhaskar April 07, 2026 02:31 UTC