न्यूजीलैंड, एजेंसी। 100-year-old Ramben blesses PM Modi: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज मन की बात का 100 वां एपिसोड किया, जिसकी पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है। देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी पीएम मोदी के मन की बात सुनने के लिए लोगों में उत्साह देखने को मिला। इसी कड़ी में न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में पीएम मोदी की मन की बात को सुनने 100 साल की महिला रामबेन पहुंची।100 साल की महिला ने दिया पीएम मोदी को आशीवार्दपीएम मोदी की मन की बात सुनने के लिए न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में भी एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां, भारतीय प्रवासी के साथ-साथ कई अन्य लोग शामिल हुए और मन की बात कार्यक्रम को घर पर अकेले सुनने के बजाए समूह बनाकर सुना गया। इसमें 100 साल की रामबेन भी शामिल थी, जिन्होंने मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद पीएम मोदी को आशीवार्द दिया। रामबेन, उन भारतीय प्रवासी के अन्य सदस्यों के साथ ऑकलैंड में मन की बात के 100वें एपिसोड को सुन रहीं थीं।#WATCH | New Zealand | 100-year-old Ramben blesses PM Modi, as she along with other members of the Indian diaspora, listens to the 100th episode of #MannKiBaat, in Auckland. pic.twitter.com/zR0JEmvCoH April 30, 2023वीडियो हो रहा वायरलरामबेन नाम की 100 साल की महिला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह मन की बात के 100वें एपिसोड के दौरान पीएम मोदी को आशीर्वाद देती नजर आ रही हैं। रामबेन ने पीएम मोदी को 'खुश रहो' कहकर आशीर्वाद दिया।संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में पीएम मोदी के 'मन की बात' का सीधा प्रसारणजानकारी के लिए बता दें कि न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में भी कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा, मन की बात फ्रेंच, चीनी, इंडोनेशियाई, तिब्बती, बर्मी, बलूची, अरबी, पश्तू, फारसी, दारी और स्वाहिली सहित 11 विदेशी भाषाओं में प्रसारित की जाती है। मन की बात का प्रसारण आकाशवाणी के 500 से अधिक प्रसारण केंद्रों द्वारा किया गया। इसके अलावा, विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने भारतीय प्रवासी के साथ न्यू जर्सी में पीएम मोदी के मन की बात को सुना।
Source: Dainik Jagran April 30, 2023 17:21 UTC