Tokyo Olympics: ओलंपिक खेलों का शुभारंभ, मेडल विनर्स पर धन बरसाएगा आईओसीRizwan Noor Khanजापान की राजधानी टोक्यो में ओलंपिक खेलों का शुभारंभ हो चुका है। पहले दिन निशानेबाजी के रैंकिंग राउंड खेले गए। शुक्रवार की शाम को ओलंपिक सेरेमनी होगी, जिसमें भारत का 25 सदस्यीय दल हिस्सा लेगा। इस दौरान दिग्गज मुक्केबाज मैरीकॉम और हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ध्वजवाहक होंगे। ओलंपिक खेलों में 205 देशों के 11 हजार एथलीट अलग-अलग खेलों में हिस्सा लेंगे। वहीं, मेडल जीतने वाले भारतीय एथलीट्स पर भारतीय ओलंपिक संघ (आईओसी) मोटी ईनामी राशि देगा।निशानेबाजी में दीपिका 9वें नंबर पर रहींसाल 2020 में कोरोना महामारी के चलते आगे बढ़ाए गए ओलंपिक खेलों की शुरुआत आखिरकार 23 जुलाई 2021 से हो गई है। पहले दिन सुबह 9 बजे निशानेबाजी की रैंकिंग राउंड की प्रतियोगिता खेली गई। इसमें भारत के कई निशानेबाजों ने हिस्सा लिया। विश्व की नंबर वन महिला निशानेबाज दीपिका कुमारी व्यक्तिगत इवेंट में 9वें नंबर पर रहीं।मैरीकॉम और मनप्रीत होंगे ध्वजवाहकओलंपिक खेलों की पारंपरिक सेरेमनी 23 जुलाई की शाम 4.30 बजे होगी। इसमें भारतीय दल की ओर से 26 सदस्य शामिल होंगे। भारतीय ध्वज को मुक्केबाज मैरीकॉम और हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह उठाएंगे। ओलंपिक सेरेमनी में भारतीय दल जापानी वर्णमाला के अनुसार पहले अक्षर के हिसाब से 21वें नंबर पर मार्चपास्ट करेगा। भारत से आगे ईरान और बाद में इंडोनेशिया मार्चपास्ट करेगा।गोल्ड जीतने पर मिलेंगे लाखों रुपयेओलंपिक खेलों में भारत के 119 एथलीट 84 मेडल इवेंट के लिए अलग अलग प्रतिस्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे। भारतीय ओलंपिक संघ ( आईओसी ) ने एथलीट्स का हौसला बढ़ाने के लिए नकद ईनामी राशि देने का भी ऐलान किया है। आईओसी गोल्ड मेडल जीतने वाले एथलीट को 74 लाख रुपये नकद ईनाम देगा। जबकि, सिल्वर मेडल लाने वालों को 40 लाख और ब्रांज जीतने वाले एथलीट 25 लाख रुपये पाएंगे।205 देशों के 11 हजार एथलीट पहुंचेटोक्यो ओलंपिक खेलों में दुनियाभर के देशों के खिलाड़ी अपना दमखम दिखाने पहुंचे हैं। प्रतियोगिताओं का शुभारंभ 23 जुलाई से 8 अगस्त तक होगा। ओलंपिक में 205 देशों के 11 हजार एथलीट जापान की राजधानी पहुंच चुके हैं। जो 33 अलग अलग खेलों के 339 मेडल इवेंट में हिस्सा लेंगे। इस बार 3X3 बॉस्केटबॉल खेल और फ्रीस्टाइल BMX खेल को भी शामिल किया गया है। जबकि, 3 खेलों की वापसी हुई है।…NextTokyo Olympics: 19 athletes and six officials to be part of Indian contingent for opening ceremony Read @ANI Story | https://t.co/EIKrVpcTHJ#TokyoOlympics pic.twitter.com/pgkjBuXyIS — ANI Digital (@ani_digital) July 23, 2021ये भी पढ़ें :खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड के लिए लिस्ट में इन 5 क्रिकेटर्स के नामICC Ranking: रोहित शर्मा टेस्ट में दुनिया के नंबर वन ओपनरBCCI ने कहा- भारत में नहीं यूएई में खेला जाएगा T20 वर्ल्डकपतीरंदाजी विश्वकप में पति-पत्नी की जोड़ी ने रचा इतिहासफुटबॉलर सुनील छेत्री ने लिओनेल मेसी का रिकॉर्ड तोड़ा
Source: Dainik Jagran July 23, 2021 07:28 UTC