खास बातें 'बिग बॉस 11' विनर हैं शिल्पा शिंदे अंगूरी भाभी के कैरेक्टर से हुईं फेमस टीवी एक्ट्रेस हैं शिल्पा शिंदेशिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) कांग्रेस (Congress) में शामिल हो गई हैं. 'भाबीजी घर पर हैं' सीरियल की अंगूरी भाभी के नाम से मशहूर और बिग बॉस-11 की विजेता शिल्पा शिंदे ने मंगलवार को मुंबई में एक समारोह में वे पार्टी में शामिल हुईं. शिल्पा शिंदे का अंगूरी भाभी का अवतार दर्शकों को बेहद पसंद आया, और उनके बोलने का अंदाज तो बहुत ही कमाल का था. शिल्पा शिंदे ने 1999 में टीवी करियर शुरू किया था और 42 वर्षीया एक्ट्रेस बॉलीवुड में भी काम कर चुकी हैं. लोकप्रिय हस्तियों का कांग्रेस में शामिल होना पार्टी के लिए अच्छा संकेत है क्योंकि 2014 के लोकसभा इलेक्शन में कांग्रेस को महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों मे से सिर्फ 2 सीटें ही मिली थीं.
Source: NDTV February 05, 2019 12:49 UTC