अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी के बारे में पूछने पर प्रीति जिंटा ने लिया था इन क्रिकेटरों का नाम - News Summed Up

अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी के बारे में पूछने पर प्रीति जिंटा ने लिया था इन क्रिकेटरों का नाम


नई दिल्ली [जागरण स्पेशल]। बॉलिवुड और अंडरवर्ल्ड का गठजोड़ कोई नई बात नहीं है। खास तौर पर अंडरवर्ल्ड डॉन और बॉलिवुड अभिनेत्रियों की। अब अफ्रीकी देश सेनेगल में भारत के मोस्ट वांटेड अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी की गिरफ्तारी के बाद बॉलिवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा का नाम सुर्खियों में आ रहा है। इससे जुड़ा एक पुराना मामला भी है, जब मुंबई पुलिस ने रवि पुजारी के बारे में प्रीति जिंटा से पूछताछ की थी।मालूम हो कि रवि पुजारी को 22 जनवरी को सेनेगल की राजधानी डकार में गिरफ्तार किया गया था। 26 जनवरी को भारतीय दूतावास को उसकी गिरफ्तारी की आधिकारिक सूचना मिली थी। इसके बाद भारत से मुंबई पुलिस व अधिकारियों की एक टीम उसके प्रत्यर्पण के लिए विशेष विमान से सेनेगल रवाना कर दी गई थी। इसी विशेष विमान से रवि पुजारी को भारत लाया जाना है। उसके प्रत्यर्पण की कोशिशें जारी हैं। उम्मीद की जा रही है कि उसे जल्द ही भारत लाया जाएगा।प्रीति और वाडिया विवाद में आया था रवि पुजारीबात 2014 की है। उस वर्ष आईपीएल मैचों के दौरान अभिनेत्री प्रीति जिंटा और उनके पुराने ब्वॉयफ्रेंड उद्योगपति नेस वाडिया के बीच विवाद हो गया था। इसके बाद प्रीति जिंटा ने 12 जून 2014 को नेस वाडिया के खिलाफ मुंबई के मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें उन्होंने नेस वाडिया पर 30 मई को हुए आईपीएल मैच के दौरान छेड़छाड़ व धमकी देने का करने का आरोप लगाया था। इसके बाद नेस के पिता नुस्ली वाडिया ने भी मुंबई पुलिस को शिकायत दी थी कि उन्हें अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी से धमकी मिल रही है। रवि पुजारी ने उस वक्त फोन पर धमकी देते वक्त नुस्ली वाडिया को बताया था कि वह ऑस्ट्रेलिया में है। उसने धमकी दी थी कि वह अपने बेटे नेस वाडिया को समझा दें कि वह प्रीति जिंटा के आसपास न दिखे, वरना उसका कारोबार करना मुश्किल कर देगा।प्रीति जिंटा ने लिए थे इन क्रिकेटरों के नामनुस्ली वाडिया ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया था कि उन्हें रवि पुजारी के नाम पर धमकी भरे पांच फोन कॉल और एक एसएमएस आया था। एसएमएस में लिखा था कि प्रीति जिंटा को परेशान न करो। उस मामले के शुरू होने से पहले ही रवि पुजारी भारत की मोस्ट वांटेड सूची में शामिल हो चुका था। इसलिए उसका नाम आते ही पुलिस सतर्क हो गई। नुस्ली वाडिया की इस शिकायत पर मुंबई पुलिस ने प्रीति जिंटा से पूछताछ की थी। मुंबई पुलिस प्रीति जिंटा से पूछताछ कर रवि पुजारा से उनके कनेक्शन की जांच करना चाहती थी।इस पर प्रीति जिंटा ने मुंबई पुलिस को बताया था कि वह किसी अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी को नहीं जानती है। प्रीति जिंटा ने कहा था कि वह रवि पुजारी से मिलते-जुलते नाम के दो पूर्व क्रिकेटरों को जरूर जानती हैं, इनमें एक रवि शास्त्री और दूसरे चेतेश्वर पुजारा हैं। वह इन दोनों को व्यक्तिगत रूप से जानती हैं।सलमान और शाहरूख को भी धमका चुका है रवि पुजारीसेनेगल में रवि पुजारी की गिरफ्तारी की खबर से बॉलिवुड ने राहत की सांस ली है। दरअसल रवि पुजारी का अंडरवर्ल्ड में काफी दखल था। सलमान खान, शाहरूख खान, यश चोपड़ा, रितेश देशमुख, प्रीति जिंटा के पूर्व ब्वॉयफ्रेंड नेस वाडिया, बोनी कपूर, महेश भट्ट, अभिनेत्री करिश्मा कपूर और संजय कपूर को धमकी देने के मामले में भी रवि पुजारी का नाम पूर्व में सामने आया था।उसके गुर्गे विवेक ऑबरॉय, फरहान अख्तर, अक्षय कुमार, करण जौहर को भी रंगदारी के लिए धमका चुके हैं। उसने गायक अरिजीत सिंह को भी धमकी दी थी। रवि पुजारी ने अरिजीत सिंह से पांच करोड़ रुपये और एक शो फ्री में करने को कहा था। इसके अलावा कई और बॉलिवुड स्टार से रवि पुजारी उगाही कर चुका है। पुजारी सभी को इंटरनेट की VOIP तकनीक के जरिए फोन करके धमकाता था, ताकि सर्विलांस के जरिए न तो उसे पकड़ा जा सके और न ही उस तक पहुंचा जा सके।छोटा राजन गिरोह का शूटर थारवि पुजारी पहले छोटा राजन गिरोह के लिए काम करता था। वह छोटा राजन के लिए हत्या की सुपारी लेता था। रवि पुजारी, गुरु साट्टम और रोहित वर्मा की तरह छोटा राजन का बेहद करीबी था। उसे छोटा राजन और रोहित वर्मा की नजदीकी खटकती थी। रोहित वर्मा 1992 में बैंकॉक में छोटा राजन पर हुए एक हमले में मारा गया था। 1993 के मुंबई ब्लॉस्ट के बाद दाऊद इब्राहिम और छोटा राजन अलग हो गए थे। इसके बाद रवि पुजारी ने अपना गैंग बनाया और बैंकॉक चला गया था। इसके बाद बैंकॉक से ही उसने मुंबई समेत देश-दुनिया के उद्यमियों, बिल्डरों और सेलेब्रिटीज से रंगदारी वसूलने का काम शुरू किया था।पीओके पर सर्जिकल स्ट्राइक के कांग्रेस नेता को दी थी धमकी26 सितंबर 2016 को भारतीय सेना के जाबांज कमांडो ने पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में आतंकवादियों के पांच अड्डों पर हमला कर दिया था। ये खबर उस वक्त मीडिया में काफी छाई रही थी। इस पर कांग्रेस नेता संजय निरूपम ने कहा था कि सर्जिकल स्ट्राइक फर्जी थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर संजय निरूपम के खिलाफ आम लोगों और अन्य पार्टी के नेताओं ने जमकर भड़ास निकाली थी। यहां तक कि कांग्रेस पार्टी ने भी उनके बयान से पल्ला झाड़ लिया था। विदेश में छिपे बैठे अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी को जब संजय निरूपम के इस बयान का पता चला तो उसने उन्हें फोन कर धमकाया था।Posted By: Amit Singh


Source: Dainik Jagran February 05, 2019 10:03 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */