अरविंद केजरीवाल: आप पर बरसीं अलका लांबा, कहा पार्टी छोड़ने की कई वजहें मौजूद - News Summed Up

अरविंद केजरीवाल: आप पर बरसीं अलका लांबा, कहा पार्टी छोड़ने की कई वजहें मौजूद


आम आदमी पार्टी (आप) और विधायक अलका लांबा के बीच चल रही नोक-झोंक अब खुलकर सामने आ गई है। आप के लिए काम न करने की धमकी देने के बाद अब अलका लांबा ने ट्विटर पर पोस्ट लिखकर आरोप लगाया है कि पार्टी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। खुद से जुड़ी एक खबर को शेयर करते हुए अलका ने कहा कि पार्टी में कई ऐसी वजह हैं जिनके लिए उन्हें आप से अलग हो जाना चाहिए, लेकिन वह जनप्रतिनिधि की तरह अपनी सेवाएं जारी रखना चाहती हैं।दरअसल, मीडिया में खबरें थी कि अलका लांबा आप छोड़ना चाहती हैं और इसके लिए वाजिब वजह ढूंढ रही हैं। इसका जवाब देते हुए अलका ने ट्विटर पर लिखा, 'कारण खोजने की मुझे ही नहीं बल्कि बहुत से दूसरे विधायकों को भी कोई जरूरत नहीं है, पहले से ही बहुत से ऐसे कारण मौजूद होने के बावजूद भी मेरी तरह दूसरे विधायक आज भी पार्टी से जुड़े हुए हैं, इसे ही विधायकों की कमजोरी समझा जा रहा है, जनप्रतिनिधि के तौर पर मैं जानता के लिए अपनी सेवाएं जारी रखूंगी।'अलका लांबा और आप पार्टी के बीच विवाद की वजह राजीव गांधी से जुड़ा एक प्रस्ताव था। दरअसल, एक आप विधायक ने 1984 दंगों का जिक्र कर कहा था कि राजीव गांधी को दी गई भारत रत्न की उपाधि को वापस लिया जाना चाहिए। इस प्रस्ताव के पक्ष में विधानसभा में बोलने के लिए अलका लांबा को भी कहा गया, लेकिन वह वॉक-आउट कर गईं।इसके बाद से अलका पार्टी पर खुद को अलग-थलग करने का आरोप लगाती रही हैं। पहले उन्हें नैशनल काउंसिल की मीटिंग में नहीं बुलाने की बात सामने आई थी। इसके बाद अलका ने आरोप लगाया कि दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्विटर पर उन्हें अनफॉलो कर दिया है। उन्होंने पार्टी से कहा था कि उनकी वहां क्या जगह है यह साफ किया जाए।


Source: Navbharat Times February 05, 2019 09:56 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */