पीएम नरेंद्र मोदी के बाद कपिल शर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से की मुलाकात, कही ये बात - News Summed Up

पीएम नरेंद्र मोदी के बाद कपिल शर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से की मुलाकात, कही ये बात


मुंबई। कॉमेडियन कपिल शर्मा ने अपने शो द कपिल शर्मा शो से एक बार फिर अच्छी रफतार पकड़ की है। हाल ही में जब उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Primeminister of India Narendra modi) से मुलाकात की थी तब उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। अब कपिल शर्मा ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह से मुलाकात की है और इस मुलाकात को लेकर सोशल मीडिया पर जानकारी भी दी है।कपिल शर्मा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है जिसमें वे लिखते हैं, आदरणीय डॉ. मनमोहन सिंह आपकी गर्मजोशी, हॉस्पिटेलिटी और अमृतसर को लेकर और खास तौर पर मेरे कॉलेज और फूड को लेकर हार्ट टू हार्ट कनवर्सेशन करने के लिए बहुत धन्यवाद। आपके जैसे सिंपल स्टेट्समैन से मिलना और मैम से आशीर्वाद मिलना सम्मान की बात है। धन्यवाद।इस पोस्ट को शेयर करते हुए कपिल शर्मा ने दो तस्वीरों को साझा किया है जिसमें वे डॉ. मनमोहन सिंह और उनकी पत्नी के साथ नजर आ रहे हैं।यह भी पढ़ें: Box Office: कंगना ने कर ली 100 करोड़ की तैयारी, मणिकर्णिका को अब तक इतने करोड़आपको बता दें कि, हाल ही में अपने शो द कपिल शर्मा शो में कपिल ने पीएम मोदी से माफी मांगी थी। दरअसल कुछ दिन पहले प्रसारित हुए एपिसोड में झकास कपूर अनिलकपूर, उनकी बेटी सोनम, अभिनेत्री जूही चावला और राजकुमार राव आए थे। हंसी मजाक के बीच कपिल शर्मा ने राजकुमार राव से नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बारे में पूछा और पूरानी बात को याद करते हुए पीएम मोदी से माफी मांगी। हुआ यूं था कि कपिल ने राजकुमार राव से उनकी हाल ही में पीएम मोदी से मुलाकात के बारे में पूछा था। कपिल ने पूछा कि क्या मेरे बारे में भी बात हुई। इस सवाल का जवाब देते हुए राजकुमार ने कहा था कि, कपिल जब मैं पीएम मोदी से मिला तो वो आपके बारे में सुन कर नाराज हो रहे थे। सुना है आपने कोई ट्विट कर दिया था। इस पर कपिल ने कहा कि, वो तो पुरानी बात है। ये ट्विटर परेशानी का नाम है। उसके लिए सॉरी मोदी दी। इस दौरान कपिल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांफी मांगी। बता दें कि, 2016 की बात है कपिल शर्मा ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक ट्विट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी टैग किया था। उस समय कपिल शर्मा ने ट्विट के जरिए कहा था कि वह हर साल सरकार को 15 करोड़ रुपये का टैक्स देते हैं फिर भी मुंबई में अपने ऑफिस के लिए उन्हें बीएमसी को पांच लाख रुपये की घूस देनी पड़ेगी। यह हैं आपके अच्छे द‍िन? इस ट्वीट के बाद जमकर हंगामा हुआ था।कुछ दिन पहले पीएम मोदी की बॉलीवुड कलाकारों से मुलाकात की तस्वीरें भी खूब वायरल हुई थीं। पहले पीएम मोदी ने कुछ फिल्मी सितारों से दिल्ली में मुलाकात की थी और इस मुलाकात को लेकर सितारों ने तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इसके बाद हाल ही में मुंबई में सिनमा संग्रहालय का उद्घाटन पीएम मोदी ने किया था जिसमें सितारे भी शामिल हुए थे। यहां की तस्वीरें भी खूब वायरल हुई थी।Posted By: Rahul soni


Source: Dainik Jagran February 05, 2019 09:46 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */