अखि‍लेश ने भाजपा पर बोला हमला, कहा- स्वतंत्रता सेनानियों की मुखबिरी करने वाले अब कर रहे थोथे प्रवचन - News Summed Up

अखि‍लेश ने भाजपा पर बोला हमला, कहा- स्वतंत्रता सेनानियों की मुखबिरी करने वाले अब कर रहे थोथे प्रवचन


लखनऊ, राज्‍य ब्‍यूरो। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा का नाम लिए बगैर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट किया, ''जो लोग आजादी के आंदोलन में स्वतंत्रता-सेनानियों की मुखबिरी कर रहे थे, वो अब थोथे प्रवचन कर रहे हैं। अपने नाम में उपाधि लगा लेने से या चोगा धारण कर लेने से मूल-स्वरूप नहीं छुपता। राजनीति को बंटवारे के हथियार के रूप में इस्तेमाल करने वाले विभाजनकारी अब अपने दिन गिनें।''बिजली संकट के मुद्दे पर भी बोला हमलासपा मुखिया ने इससे पहले भाजपा सरकार पर बिजली संकट के मुद्दे पर भी हमला बोला। कहा, अघोषित कटौती से पूरा प्रदेश त्रस्त है। बार-बार बिजली कटौती से शहरों में इस भीषण गर्मी व उमस से लोग परेशान हैं।भाजपा का काम नफरत की राजनीति करना रह गया है: अखि‍लेशअखि‍लेश ने कहा, भाजपा सरकार की अकर्मण्यता और भ्रष्टाचार का खामियाजा जनता भुगत रही है। भाजपा का काम समाज को बांटना और नफरत की राजनीति करना रह गया है।


Source: Dainik Jagran July 25, 2023 19:54 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */