Hindi NewsLocalRajasthanNagaurMemorandum Submitted To AEN In The Name Of Discom MD, Also Warned Of Agitation, Power Supply Was Not Fixed Soonअघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान: AEN को डिस्कॉम MD के नाम सौंपा ज्ञापन, जल्द बिजली सप्लाई ठीक नहीं हुई तो आंदोलन की भी दी चेतावनीनागौर 10 घंटे पहलेकॉपी लिंकAEN को सौंपा ज्ञापन।जिले में डेगाना क्षेत्र के चोसली ग्राम पंचायत में लम्बे समय से हो रही लगातार अघोषित बिजली कटौती से परेशान और आक्रोशित होकर ग्रामीण बुधवार को जिला परिषद सदस्य सुरेंद्र कुमार मेघवाल के नेतृत्व में लामबंद होकर सांजू स्थित डिस्कॉम सहायक अभियंता कार्यालय पहुंचे और यहां एईएन केपी सिंह को डिस्कॉम MD के नाम ज्ञापन सौंपा कर बिजली सप्लाई की व्यवस्था सुचारु करने की बात कही।इस दौरान जिला परिषद सदस्य सुरेंद्र कुमार मेघवाल ने बताया कि लम्बे समय से अघोषित बिजली कटौती की समस्या है। इसके अलावा हाई और लो वोल्टेज के कारण आये दिन घरों में बिजली उपकरण जलकर नष्ट हो रहे हैं। इस दौरान उन्होंने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि अगर जल्दी इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो मजबूरन ग्रामीणों को आंदोलन करना पडेगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी डिस्कॉम अधिकारियों की रहेगी।सांजू AEN केपी सिंह ने ज्ञापन सौंपने आये ग्रामीणों से कहा कि सांजू सहित कई ग्रामीण क्षेत्रो में बिजली की समस्या बनी हुई है, जिसको लेकर उच्च अधिकारियों को सूचना कर दी गई है। जल्दी ही समस्या का निस्तारण किया जाएगा। वहीं इस बारे में जब डिस्कॉम के अधिशासी अभियंता गंगा राम मीणा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि एलडी लोड की समस्या के चलते बिजली कटौती हो रही है, इसका निस्तारण उच्च स्तर से ही संभव है। प्रयास कर जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा।इनपुट : राकेश सियाक (डेगाना)
Source: Dainik Bhaskar July 07, 2021 10:41 UTC