Hindi NewsLocalChhattisgarhKoriyaBear Attacked While Plucking Tendu Leaf In The Forest, Three Injuredअचानक भालू ने किया हमला: जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने के दौरान भालू ने किया हमला, तीन घायलबैकुंठपुर/जनकपुर 10 घंटे पहलेकॉपी लिंकजंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गए ग्रामीणों पर अचानक भालू ने हमला कर दिया, जिसमें दो महिला और एक पुरुष घायल हो गए। भालू के हमला करने पर ग्रामीणों के शोर मचाते हुए मौके पर आसपास तेंदूपत्ता तोड़ रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद भालू जंगल की ओर भाग गया। घायलों को जनकपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डाॅक्टर उनका इलाज कर रहे हैं।भरतपुर ब्लाॅक के वन परिक्षेत्र बहरासी के उचेहरा में ग्रामीण तेंदूपत्ता तोड़ने सुबह ही जंगल चले गए थे, लेकिन 11 बजे जब ग्रामीण उचेहरा के कट्टरा माडा जंगल के पास तेंदूपत्ता तोड़ रहे थे, तभी अचानक भालू ने बहरासी निवासी हीरालाल यादव पिता फागुनराम यादव उम्र 48 वर्ष पर हमला कर दिया। गनीमत रही कि तेंदूपत्ता और तोड़कर हाथ में गट्ठा होने की वजह से उसी गट्ठे से भालू को धकेल दिया, जिससे भालू वहां से दूसरी ओर चला गया।करीब 300 मीटर की दूरी पर उचेहरा गांव के ही तीन अन्य महिला और पुरुष जिसमें इंद्ररनिया बैगा पिता संतोष बैगा उम्र लगभग 23 वर्ष, रघुनंदन यादव पिता राम अवतार यादव उम्र 50 वर्ष समेत सेम बाई गोंड पति कन्हैया सिंह उम्र 19 वर्ष पर हमला कर दिया। हमले के दौरान तीनों ने शोर मचाया, जिससे आसपास तेंदूपत्ता तोड़ रहे ग्रामीण डंडा-टांगी लेकर पहुंच गए और हल्ला करने लगे, जिससे भालू ग्रामीणों को छोड़ जंगल की ओर भाग गया। एम्बुलेंस 108 को बुला घायलों को जनकपुर अस्पताल पहुंचाया। वहीं वन विभाग ने घायलों को 2-2 हजार तात्कालिक सहायता राशि दी।
Source: Dainik Bhaskar May 14, 2023 18:03 UTC