मैच प्रीव्यू • आज शाम 7:30 बजे से गुवाहाटी में मुकाबला-भास्कर न्यूज | गुवाहाटी. आईपीएल 2026 का 16वां मैच शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच खेला जाएगा। यह 'रॉयल' टक्कर गुवाहाटी के बारसापारा स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगी। दर्शक जियो-स्टार नेटवर्क पर मुकाबले का लाइव प्रसारण देख सकेंगे। इस सीजन दोनों ही टीमें अब तक अजेय रही हैं और शानदार फॉर्म में हैं। राजस्थान की युवा टीम ने लगातार तीन मुकाबले जीते हैं और चेन्नई, गुजरात व मुंबई जैसी मजबूत टीमों को हराया है। वहीं, डिफेंडिंग चैम्पियन आरसी
Source: Dainik Bhaskar April 10, 2026 05:08 UTC