Hindi NewsLocalRajasthanPaliUnknown Youth's Body Found, Suspected Of Murderअज्ञात युवक का शव मिला, हत्या का मामला दर्ज: बॉडी में कई जगह लगी हैं चोटे, मौके पर मिले बाइक के टायर के निशान, पुलिस जुटी जांच मेंपाली 13 घंटे पहलेकॉपी लिंकमृतक।सदर थाने के जवड़िया गांव के निकट धोलिया तालाब के निकट अज्ञात युवक का शव शुक्रवार को मिला। पुलिस ने मृतक का शव मोर्चरी में रखवाया कर शिनाख्त के प्रयास शुरू किए हैं। पुलिस के अनुसार मृतक की बॉडी पर रेत लगी हुई थी। सिर सहित कई जगह चोट के निशान मिले हैं। प्रारंभिक जांच में मृतक की हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस जांच में जुटी हैं। संभवत मृतक मजदूर रहा होगा जो ट्रेक्टर ट्रॉली आदि में रेत भरने का काम करता होगा। पुलिस इस काम से जुड़े लोगों से भी मृतक का फोटो दिखाकर शिनाख्त के प्रयास में जुटी हैं।मौके पर मिले बाइक टायर के निशानसदर थानाप्रभारी सुरेश चौधरी ने बताया कि मौके पर बाइक के टायर के निशान मिले हैं। जिससे साफ जाहिर हो रहा हैं कि मौके पर मृतक अकेला नहीं था। मृतक की बॉडी पर भी कई जगह चोट के निशान हैं। उसकी मौत कैसे हुई स्पष्ट कारण तो पोस्टमार्टम के बाद ही सामने आएगा।कुछ ऐसा हैं मृतक का हुलियापुलिस के अनुसार मृतक की हाइट करीब साढ़े पांच फीट हैं। रंग गहुआ, बदन गठिला हैं। मृतक ने नीला पजामा पहन रखा हैं तथा कत्थई रंग की बनियान पहन रखी हैं। मृतक की पूरी बॉडी पर रेत लगी हुई हैं। मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष हैं।सबूत मिटाने के लिए हत्या कर यहां शव पटकापुलिस ने गिरादड़ा सरपंच मंगलाराम मीणा की रिपोर्ट पर हत्या का मामला दर्जकर जांच शुरू की हैं। पुलिस ने बताया कि मृतक की हत्या कही दूसरी जगह कर सबूत मिटाने की मंशा से उसका शव जवड़िया क्षेत्र में लाकर रखा गया हैं। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही हैं।
Source: Dainik Bhaskar July 23, 2021 06:55 UTC