अज्ञात युवक की लाश मिली: चंबल नदी में तीन दिन पुराना शव, दाएं पैर की चोट में तीन टांके लगे थे, मृतक की नहीं हुई शिनाख्त - News Summed Up

अज्ञात युवक की लाश मिली: चंबल नदी में तीन दिन पुराना शव, दाएं पैर की चोट में तीन टांके लगे थे, मृतक की नहीं हुई शिनाख्त


Hindi NewsLocalRajasthanKotaThree Days Old Dead Body In Chambal River, Three Stitches Were Done In The Right Leg Injury, The Deceased Was Not Identified Kota Rajasthanअज्ञात युवक की लाश मिली: चंबल नदी में तीन दिन पुराना शव, दाएं पैर की चोट में तीन टांके लगे थे, मृतक की नहीं हुई शिनाख्तकोटा 17 घंटे पहलेकॉपी लिंकरंगपुर रोड़ भदाना के पास चम्बल नदी में एक युवक की लाश मिली।शहर के रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र में रंगपुर रोड़ भदाना के पास चम्बल नदी में एक युवक की लाश मिली। सूचना पर निगम के गोताखोर मौके पर पहुंचे। शव को नदी से बाहर निकाला।मृतक के पास कोई भी आईडी नहीं मिली है। इस कारण शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। शव दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। मृतक के दाएं पैर में चोट लगी हुई थी। जिस पर तीन टांके लगे हुए है। पुलिस ने शव को एमबीएस की मोर्चरी में रखवाया है। मामले की जांच में जुटी है।मृतक के दाएं पैर में चोट लगी हुई थी। जिसपर तीन टांके लगे हुए है।निगम गोताखोर चंगेज खान ने बताया कि कंट्रोल रूम की सूचना पर मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला। मृतक की उम्र लगभग 30 साल के करीब है। उसके पास से कोई भी आईडी दस्तावेज नहीं मिला है। रेलवे कॉलोनी थाना ASI सीताराम ने बताया कि शव दो से तीन दिन पुराना होने के कारण गला हुआ है। कपड़े व हुलिए के आधार पर मृतक की शिनाख़्त के प्रयास किए जा रहे है। शव को मोर्चरी में रखवाया है।


Source: Dainik Bhaskar July 24, 2021 11:37 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */