Jagran Dialogues : Covid की दूसरी लहर को योगी सरकार ने कैसे थामा, उद्योग-धंधों का कैसे संभाला, जानिए इस इंटरव्‍यू में - News Summed Up

Jagran Dialogues : Covid की दूसरी लहर को योगी सरकार ने कैसे थामा, उद्योग-धंधों का कैसे संभाला, जानिए इस इंटरव्‍यू में


Jagran Dialogues में इस बार हम उत्‍तर प्रदेश सरकार (Uttar Pradesh Government) के Cabinet Minister Siddharth Nath Singh से रूबरू हुए जिनसे Uttar Pradesh में Covid की स्थिति और उससे निपटने के उपायों पर विस्‍तार से बातचीत हुई।नई दिल्‍ली, बिजनेस डेस्‍क। Jagran Dialogues में इस बार हम उत्‍तर प्रदेश सरकार के Cabinet Minister Siddharth Nath Singh से रूबरू हुए, जिनसे UP में Covid की स्थिति और उससे निपटने के उपायों पर विस्‍तार से बातचीत हुई। Pratyush Ranjan, Senior Editor, Jagran New Media के साथ बातचीत में सिद्धार्थनाथ सिंह ने बताया कि कैसे देश के सबसे ज्‍यादा आबादी वाले प्रदेश UP ने Covid को बहुत ही कम समय में मात दी। उन्‍होंने महामारी से चौपट हुए उद्योग-धंधों खासकर MSME को कैसे सहारा देकर आगे बढ़ाया, इस बारे में उत्‍तर प्रदेश सरकार की स्‍ट्रैटजी भी साझा की। कैसे UP में Micro Village का कॉन्‍सेप्‍ट विकसित हो रहा है, इससे गांवों का विकास कैसे जुड़ा है? एक रिपोर्ट में हमने देखा आप Micro Village Concept की बात कर रहे हैं। इस बारे में थोड़ी जानकारी दीजिए? जवाब : योगी सरकार हर आम आदमी को फायदा देना चाहती है। इसके लिए कई स्‍कीमें चलाई गई हैं। मसलन ODOP, विश्‍वकर्मा श्रम सम्‍मान योजना है। विश्‍वकर्मा श्रम सम्‍मान योजना में मोची, नाई और हलवाई को लाभ मिल रहा है। सरकार ने अब हर ब्‍लॉक में कौशल विकास केंद्र बनाने शुरू किए हैं। यहां प्रशिक्षण पा चुके लोगों के लिए रोजगार भी चाहिए। ऐसे में फैक्‍ट्री लगाने की जरूरत पड़ी। उसके भी प्रयास किए, जिससे माल बनाने वाला व्‍यक्ति सीधे उसे व्‍यापारी को बेच सके, जिसे इसकी जरूरत है। इस योजना को ODOP नाम दिया गया। इसके लिए माइक्रो विलेज इंडस्‍ट्री का कॉन्‍सेप्‍ट लाया जा रहा है।सवाल : Pandemic और Lockdown के कारण कई लोगों की नौकरियां गईं। काम धंधे बंद हुए...युवाओं को रोजगार देने के क्षेत्र में सरकार और आपका मंत्रालय क्‍या कदम उठा रहा है, जिससे उन युवाओं को फायदा मिले, जिन्‍हें महामारी ने बेरोजगार कर दिया।जवाब : सरकार ने 4 साल में ढाई लाख करोड़ रुपए का Loan दिया है। सरकार ने बीते 4 साल में 70 लाख MSME यूनिट बनाए हैं। इसका व्‍यापक सर्वे भी कराया गया ताकि पता चल सके कितने लोगों को रोजगार मिला। 3 लाख यूनिट का सर्वे किया गया ताकि पता चल सके की लोन की रकम मिलने के बाद उन इकाइयों ने कितनी नौकरियां दीं। सर्वे के बाद पता चला कि 1 लाख के लोन पर 3.7 लोगों को नौकरी मिली। इस आधार पर 4 साल में 2 करोड़ 60 लाख लोगों के लिए रोजगार सृजन किया है।सवाल : Covid की तीसरी लहर की आशंका कई एक्‍सपर्ट ने जाहिर की है। उत्‍तर प्रदेश सरकार की तरफ से लोगों के लिए क्‍या मैसेज है? जवाब : लोग Covid की दूसरी लहर से डरे नहीं। सरकार बच्‍चों और उनके अभिभावकों के लिए खास इंतजाम कर रही है। जिन परिवारों में 12 साल से छोटे बच्‍चे हैं, उनके अभिभावकों के लिए अलग से वैक्‍सीन का प्रोग्राम किया गया है। प्रदेश में सभी डॉक्‍टरों की पेडियाट्रिक ट्रेनिंग करवाई जा रही है। मेडिकल के फाइनल ईयर के छात्रों को भी ट्रेन किया जा रहा है।सवाल : Fake News से बचने के लिए क्‍या किया जाना ? जवाब : सोशल मीडिया पर चल रही सूचना के आधार पर कोई ओपिनियन न बनाएं। वह सिर्फ आपके मनोरंजन के लिए हो सकता है। जो भी न्‍यूज चाहिए तो दैनिक जागरण जैसे माध्‍यम से लें, जिसकी विश्‍वसनीयता है। मुझे दैनिक जागरण पढ़ते हुए 30 से 35 साल हो गए।


Source: Dainik Jagran July 24, 2021 11:26 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */