इतना ही नहीं, जूलिया बिल्कुल अनुष्का जैसे पोज भी दे रही है और इसके कोलाज को हर तरफ वायरल किया जा रहा है. इंटरनेट की सनसनी बन जाने के बाद खुद जूलिया ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अनुष्का के साथ कोलाज में फोटो पोस्ट कर डाली. फिलहाल इस पोस्ट के बाद अनुष्का शर्मा के तरफ से कोई भी ऑफिशयल रिस्पॉन्स नहीं आया और न ही कोई जवाब दिया. बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपनी 'हमशक्ल' अमेरिकी गायिका जूलिया माइकल्स के संदेश पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह पूरी जिंदगी उन्हें ढूंढती रहीं. जूलिया के बारे में डिटेल्स में बात करें तो 25 साल की इस सिंगर का नाम है जुलिया माइकल (Julia Michaels).
Source: NDTV February 06, 2019 09:26 UTC