Hindi NewsLocalRajasthanJodhpurIn Mutual Enmity, Two Cars Parked Outside The House Were Vandalized And Set On Fire. Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपअपराध: आपसी रंजिश में घर के बाहर खड़ी दो कारों में तोड़फोड़ कर लगाई आगजोधपुर 7 घंटे पहलेकॉपी लिंकप्रतीकात्मक फोटो।शहर के मंडोर हलके में मंडलनाथ चौराहा के समीप गुजरी रात कुछ बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी दो कारों के शीशे फोडऩे के साथ ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। इसमें फिलहाल अज्ञात शख्स के खिलाफ रिपोर्ट दी गई है। पुलिस इसमें किसी रंजिश की आशंका जता रही है। अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।मंडोर पुलिस ने बताया कि संवित धाम के सामने मंडलनाथ चौराहा क्षेत्र में रहने वाले बलवीर पुत्र प्रकाश की तरफ से यह रिपोर्ट दी गई। इसमें पुलिस को बताया कि 28 मई की आधी रात्रि के समय अज्ञात बदमाशों ने उसके घर के बाहर खड़ी दो कारों के शीशे सरियों और डंडों से तोडक़र नुकसान पहुंचाया और ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। घटना का पता लगने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। संदेह है किसी रंजिश में यह सब किया गया है।
Source: Dainik Bhaskar May 29, 2021 09:00 UTC