अपराध / आधी रात को पुलिस ने रोका तो कार लेकर भागे दो युवक, घेराबंदी की तो एक किमी दूर मिट्टी के ढेर पर चढ़ा दी कार, दो गिरफ्तार - News Summed Up

अपराध / आधी रात को पुलिस ने रोका तो कार लेकर भागे दो युवक, घेराबंदी की तो एक किमी दूर मिट्टी के ढेर पर चढ़ा दी कार, दो गिरफ्तार


अस्पताल में भर्ती पत्नी की डिलेवरी के बाद देखने जा रहा था युवक, पता चलने पर पुलिस ने सुबह छोड़ादैनिक भास्कर Apr 15, 2020, 07:02 PM ISTइंदौर. आधी रात को सुपर कॉरिडोर पर जा रहे कार सवारों को रोका, लेकिन पुलिस को देखकर उन्होंने कार दौड़ा दी। इस पर पुलिस पीछे लगी। एक किमी दूर जाकर उनकी घेराबंदी कर दी, जिससे युवकों ने घबराकर कार को मिट्टी के ढेर पर चढ़ा दी। पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर थाने लाई।एरोड्रम टीआई अशोक पाटीदार के अनुसार घटना सोमवार रात 12 बजे की है। पुलिस ने देर रात 24 वर्षीय हितेन्द्र पिता बहादुर सिंह चावड़ा निवासी ग्राम सोनगिर हातोद और उसके दोस्त 18 वर्षीय भरत पिता कमल सिहं तंवर निवासी छोटा बागड़दा को गिरफ्तार किया था। ये लोग रात में कार से सुपर कॉरिडोर से गुजर रहे थे। कार देख हेड कांस्टेबल भोलाराम सोनवाने ने रोका, लेकिन वे नहीं रुके। वे छोटा बांगड़दा रोड की तरफ भागे। इस पर पुलिस ने दोनों तरफ से घेराबंदी कर दी। यह देख उन्होंने कार मिट्टी के ढेर पर चढ़ा दी। जब पुलिस ने पूछताछ की तो वे कुछ बता नहीं रहे थे। इस पर पुलिस दोनों को थाने लेकर आई। काफी देर बाद उन्होंने बताया कि हितेंद्र की पत्नी की डिलेवरी हुई है। वह अस्पताल में भर्ती है, उसे मिलने के लिए जा रहे थे। पुलिस को देखकर घबरा गए थे। इस पर पुलिस ने तस्दीक की और अगली सुबह दोनों को रिहा कर दिया।


Source: Dainik Bhaskar April 15, 2020 13:30 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */