Hindi NewsInternationalTalibani Judge Threatens Will Give Horror To Homosexuals, Will Cut Off The Hands And Feet Of Thievesअफगानिस्तान में ‘जंगल राज’ की वापसी: तालिबानी जज की धमकी- समलैंगिकों को देंगे डरावनी मौत, चोरों के हाथ-पैर काट देंगेकाबुल 14 घंटे पहलेकॉपी लिंकतालिबानी जज ने दावा किया है कि पूरा नियंत्रण होने के बाद अपराधियों को और शरिया कानून के तहत कड़ी और खौफनाक सजाएं दी जाएगी।अमेरिका सेना के लौटने के साथ अफगानिस्तान में तालिबान के जंगल राज की फिर शुरुआत हो रही है। एक तालिबानी जज ने दावा किया है कि पूरा नियंत्रण होने के बाद अपराधियों को और शरिया कानून के तहत कड़ी और खौफनाक सजाएं दी जाएगी। 38 साल के तालिबानी जज गुल रहीम ने कहा है कि हम चोरों के हाथ-पैर काट देंगे।समलैंगिकों को पत्थर मारकर या 8 से 10 फीट की ऊंचाई से फेंककर उसकी जान लेंगे। अफगानी महिलाओं को घर से बाहर जाने की अनुमति तो होगी, लेकिन इसके लिए उन्हें इजाजत लेनी होगी। महिलाएं स्कूल जा सकती हैं, वो भी तब, जब टीचर महिला हो और वे हिजाब पहनें।मालूम हो, तालिबान ने 9 जुलाई को रूस की राजधानी मॉस्को में दावा किया था कि अफगानिस्तान के 85 फीसदी से अधिक क्षेत्र पर तालिबान नियंत्रण कर चुका है।
Source: Dainik Bhaskar July 14, 2021 00:00 UTC