अफझलखान के मकबरे के समीप अवैध निर्माण किया ध्वस्त ! - News Summed Up

अफझलखान के मकबरे के समीप अवैध निर्माण किया ध्वस्त !


शिव प्रेमियों, प्रत्येक स्थान के दुर्गाें (किलों) में बने अनधिकृत निर्माणों को हटाने के लिए संघर्ष करते रहें ! सातारा – जिले के महाबळेश्वर तालुका के दुर्ग (किले) प्रतापगढ में अफझलखान की कब्र के समीप के अनधिकृत निर्माण को पुलिस की निगरानी में हटाने का कार्य १० नवंबर के शिवप्रताप दिन को प्रात:काल से आरंभ किया गया । किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए प्रतापगढ के तले पुलिस की योग्य उपस्थिति रखी गई । पिछले अनेक वर्षाें से ‘शिवप्रतापभूमि मुक्ति आंदोलन’ के संयोजक भाजपा के नेता नितिन शिंदे सहित हिन्दू संगठन इस अनधिकृत निर्माण को हटाने की मांग कर रहे थे । वे अंतत: यशस्वी हो गए हैं ।१. प्रतापगढ पर अफझलखान की कब्र के समीप के निर्माण पर कार्यवाही के चालू रहते दूसरी ओर उसके विरोध में उच्चतम न्यायालय में याचिका प्रविष्ट की गई है । उस पर ११ नवंबर को सुनवाई होगी ।नितिन शिंदे द्वारा संपन्न अथक संग्राम ! छत्रपति शिवाजी महाराज और अफजल खान के भेंट की शिल्पाकृती का निर्माण होना चाहिए ! – विधायक नितेश राणे का ट्वीटभाजपा नेता नितेश राणे ने अफजल खान मकबरे के समीपस्थ अवैध निर्माण के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को धन्यवाद दिया। अफजल खान के मकबरे के समीप अवैध निर्माण को पुलिस की निरीक्षण व नियंत्रण में हटाया गया !


Source: Dainik Bhaskar November 11, 2022 21:42 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */