इस दौरान ममता बनर्जी के आरोपों से लेकर चुनाव में बीजेपी की उम्मीदों और हुमायूं कबीर से लेकर वोट चोरी तक तमाम सवालों के जवाब दिए. वोट चोरी की आशंकाओं परबंगाल चुनावों में वोट चोरी की आशंकाओं पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एनडीटीवी से कहा कि अब किसी गुंडे की हिम्मत नहीं कि वो बंगाल में वोट चोरी कर सके. उन्होंने कहा कि जिस तरह के सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं और जैसी चुनाव आयोग ने व्यवस्था की है, उसमें मुझे नहीं लगता कि किसी की वोट चोरी करने की हिम्मत होगी. बंगाल चुनाव में बीजेपी को कितनी सीटें जीतने का अंदाजा है, इस सवाल पर अमित शाह ने कहा कि हम कंफर्टेबल मार्जिन से जीतेंगे. बंगाल में चुनावी सभाओं में उमड़ रही भीड़ के बीच अमित शाह ने कहा कि हमें यहां सरकार बनानी है.
Source: NDTV April 10, 2026 12:58 UTC