Hindi NewsLocalRajasthanBanswaraInitiative Of Vasundhara Raje Supporters, Denial Of Information By BJP, Congress Is Busy In Checking The Reality, Distributed 400 Food Packs On The First Dayअब बांसवाड़ा में वसुंधरा जन रसोई का आगाज: वसुंधरा राजे जन रसोई ने शहर में बांटे भोजन के 400 पैकेट, से भाजपा नेताओं ने बनाई दूरीबांसवाड़ा 11 घंटे पहलेकॉपी लिंकशहर में भोजन पहुंचाती वसुंधरा जन रसोई।प्रदेश के कई शहरों के बाद बांसवाड़ा में वसुंधरा जन रसोई की शुरुआत हो गई। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की तस्वीर लगे वाहन से एक ओर जहां भूखों तक भोजन पहुंचाने की अच्छी पहल हुई है वहीं वसुंधरा का नाम होने के बावजूद स्थानीय भाजपा के समर्थक इससे किनारा किए हुए हैं।पार्टी के वरिष्ठ नेता ऐसी किसी रसोई की जानकारी से खुलकर इनकार करते देखे जा रहे हैं। दूसरी ओर कांग्रेस की ओर से ऐसे प्रयासों को गलत बताते हुए सवाल खड़े किए जा रहे हैं। राजनीति के अखाड़े में इस बहस का परिणाम क्या होगा। यह तो वक्त बताएगा, लेकिन यह तस्वीर साफ होती दिख रही है कि बांसवाड़ा में वसुंधरा राजे का खुलकर समर्थन करने का साहस पार्टी के किसी सक्रिय कार्यकर्ता में नहीं है।गांधी मूर्ति क्षेत्र से बुधवार को वसुंधरा जन रसोई के वाहन का आगाज हुआ। चलती-फिरती रसोई के नाम पर एक जीप में भोजन के करीब 4 सौ पैकेट रखे गए। शुरुआत के साथ ही यह पैकेट कुशलबाग मैदान के समीप रहने वाले गरीब लोगों में बांटे गए।पूड़ी-सब्जी और विशेष व्यंजन को खाकर गरीब परिवार ने अपना पेट ही नहीं भरा बल्कि काम में सक्रिय युवाओं को दुआएं भी दीं। वसुंधरा राजे के समर्थकों की ओर से यह वाहन शहर की पैराफेरी वाले इलाकों में भी घूमा। वहां गरीबों में भोजन बांटा गया। कार्यक्रम के जिला समन्वयक अभिषेक आचार्य ने बताया कि कोरोनाकाल में गरीब परिवारों को दो वक्त का भोजन नसीब नहीं हो रहा है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखकर इस रसोई का आगाज किया गया है। आचार्य की मानें तो पुण्य कार्य में अन्य स्वयं सेवी संस्थाएं भी इस पहल को आगे बढ़ाने में सहयोग कर सकती हैं।भोजन के पैकेट के साथ चलती फिरती वसुंधरा जन रसोई।भाजपा का कमल गायब, केवल वसुंधराचलती-फिरती रसोई के वाहन की विशेषता यह है कि इस पर केवल वसुंधरा राजे की तस्वीर लगी हुई है। पहचान के नाम पर वसुंधरा जन रसोई, बांसवाड़ा लिखा हुआ है। लेकिन, वसुंधरा के साथ भाजपा की पहचान दर्शाने वाले कमल का चिन्ह इस बैनर पर नहीं दिखा। वसुंधरा समर्थक के नाम पर कुछ युवा दिखाई दिए, लेकिन दो बाद प्रदेश की मुख्यमंत्री रहीं राजे के समर्थन को लेकर किसी भी पार्टी के कार्यकर्ता की यहां शिरकत नहीं रही।पैकिंग में ऐसा है भोजन।जानकारी में नहींभाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह राव ने कहा कि उन्हें वसुंधरा जन रसोई की जानकारी नहीं है। राव ने कहा कि वसुंधरा पार्टी की राष्ट्रीय नेता हैं। उनको नजरंदाज करने जैसी कोई बात नहीं है। कोई सेवा भावना के हिसाब से वसुंधरा की तस्वीर लगाकर सेवाएं दे रहा होगा।प्रमाणिकता क्या हैकांग्रेस के निवर्तमान जिलाध्यक्ष चांदमल जैन ने कहा कि वसुंधरा जन रसोई की शुरुआत कैसे हुई, किसने की। इसकी जानकारी लेनी पड़ेगी। इस कार्य में सक्रिय लोगों की प्रमाणिकता क्या है। इसकी जांच कराएंगे। कोई गलत तरीके से ऐसी रसोई चलाता है तो जिला प्रशासन से इसकी बात करेंगे। सही और गलत की जांच कर जो भी कदम उठाने पड़ेंगे उठाएंगे।
Source: Dainik Bhaskar June 02, 2021 12:11 UTC