अभियान / मुंबई में बढ़ी तोंद वाले पुलिसवालों की हुई पहचान, फिट करने के लिए शुरू हुआ अभियान - News Summed Up

अभियान / मुंबई में बढ़ी तोंद वाले पुलिसवालों की हुई पहचान, फिट करने के लिए शुरू हुआ अभियान


Dainik Bhaskar Feb 07, 2019, 12:12 PM ISTइसमें 150 पुलिसकर्मी और उनके परिवार शामिल हैंमंगलवार से शुरू हुआ एक महीने का यह कोर्स 28 फरवरी तक चलेगामुंबई. पुलिस वालों को फिट करने के लिए मुंबई में ‘स्वस्थ पुलिस, सशक्त पुलिस’ अभियान शुरू किया गया है। पुलिस कमिश्नर सुबोध जायसवाल ने भारी पेट और तोंद वाले पुलिसकर्मियों की पहचान कर उन्हें मोटापा कम करने का आदेश जारी किया है। मंगलवार से शुरू हुआ एक महीने का यह कोर्स 28 फरवरी तक चलेगा। इसमें 150 पुलिसकर्मी और उनके परिवार शामिल हैं।लोकल आर्म्स विभाग की डीसीपी नियति ठाकरे ने बताया, "मुंबई पुलिस के बड़ी तोंद और भारी वजन वाले जवानों का वजन कम करने के लिए मुंबई पुलिस महकमे के द्वारा एक महीने के कैम्प का आयोजन किया गया है। मोटापे के शिकार जिन 150 पुलिसकर्मियों को इस अभियान के तहत शामिल किया गया है, उनके साथ परिवार के सदस्य भी इस कोर्स के दौरान रहेंगे।"बता दें कि मध्यप्रदेश पुलिस के दरोगा दौलातराम की तस्वीरें कुछ साल पहले सोशल मीडिया में वायरल हो गई थी जिसके बाद पुलिस की बहुत किरकिरी हुई थी। ऐसी स्थिति मुंबई पुलिस की न हो इसलिए ऐसे पुलिसवालों को पहचान उन्हें फिट करने का काम किया जा रहा है।


Source: Dainik Bhaskar February 07, 2019 06:43 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */