अभिषेक बच्चन की पार्टी में आराध्या ही नहीं आमिर ख़ान की बेटी इरा ने भी खींचा ध्यान, देखें तस्वीरें - News Summed Up

अभिषेक बच्चन की पार्टी में आराध्या ही नहीं आमिर ख़ान की बेटी इरा ने भी खींचा ध्यान, देखें तस्वीरें


अभिषेक बच्चन की पार्टी में आराध्या ही नहीं आमिर ख़ान की बेटी इरा ने भी खींचा ध्यान, देखें तस्वीरेंमुंबई। मंगलवार को बच्चन परिवार में ख़ुशी का माहौल था। दरअसल यह मौका था अभिषेक बच्चन के जन्मदिन का। इस मौके पर परिवार ने मिलकर एक बर्थडे पार्टी की। अभिषेक बच्चन ने इस साल अपना 43 वां बर्थडे परिवार के साथ सेलिब्रेट किया।इस पार्टी के दौरान की जो तस्वीरें सामने ये हैं उनमें अभिषेक के साथ पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन, बेटी आराध्या के अलावा अमिताभ बच्चन और अभिषेक की बहन श्वेता बच्चन नज़र आ रही हैं। आमिर ख़ान की बेटी इरा भी इस दौरान मौजूद रहीं। पहली तस्वीर में आप अभिषेक के साथ बेटी आराध्या और पत्नी ऐश्वर्या को देख सकते हैं। तीनों इस मौके पर बेहद हैप्पी मूड में नज़र आ रहे हैं। आराध्या भी इस पिंक फ्रॉक और पिंक जूती में काफी क्यूट लग रही हैं।यह भी पढ़ें: अभिषेक बच्चन के बचपन की ये 7 दुर्लभ तस्वीरें, ऐश्वर्या ने कहा- हैप्पी बर्थडे My Babyअमिताभ बच्चन भी इस दौरान कुछ इस अंदाज़ में दिखे। उनके साथ इस तस्वीर में उनकी बेटी श्वेता बच्चन भी दिख रही हैं। श्वेता ने इस्ससे पहले सोशल मीडिया पर भाई अभिषेक के लिए एक इमोशनल पोस्ट भी लिखा था। श्वेता बच्चन नंदा इन दिनों अपनी एक किताब को लेकर भी सुर्ख़ियों में रहीं।अभिषेक बच्चन अपने बर्थडे पर काफी कूल और रिलैक्स नज़र आये। बीते साल जूनियर बच्चन अनुराग कश्यप की फ़िल्म मनमर्जियां में तापसी पन्नू के साथ नज़र आये थे।बहरहाल, अभिषेक के बर्थडे के मौके पर आमिर ख़ान की बेटी इरा की मौजूदगी भी ख़ास रही। इरा कुछ इस अंदाज़ में दिखीं। आमिर और उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता की बेटी इरा इस तरह की पार्टियों में कम ही दिखती हैं इसलिए भी उनका आना ख़ास रहा। बता दें कि आमिर ख़ान और अमिताभ बच्चन पिछले साल ‘ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तां’ में साथ काम कर चुके हैं। हालांकि, ये फ़िल्म कोई करिश्मा नहीं दिखा सकी थी। इरा तमाम स्टार बेटियों की तरह अक्सर चर्चा में रहती हैं और उनकी तस्वीरें भी खूब पसंद की जाती हैं। इस नेवी ब्लू ड्रेस में इरा बेहद प्यारी लग रही हैं।यह भी पढ़ें: रैंप पर जब दिखा करीना कपूर ख़ान का ग्लैमरस अंदाज़, देखें तस्वीरेंकुल मिलाकर मंगलवार को दिन भर अभिषेक बच्चन के बर्थडे पार्टी की धूम रही। परिवार के सदस्यों के अलावा करण जौहर आदि तमाम सेलेब्स ने अभिषेक बच्चन को सोशल मीडिया पर जन्मदिन की मुबारकबाद दी।Posted By: Hirendra J


Source: Dainik Jagran February 06, 2019 04:18 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */