अमरोहा में होगा 108 कुंडीय राष्ट्र जागरण अभियान गायत्री महायज्ञ - News Summed Up

अमरोहा में होगा 108 कुंडीय राष्ट्र जागरण अभियान गायत्री महायज्ञ


ऐप पर पढ़ेंअखिल भारतीय विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के संयोजन में जिला गायत्री परिवार अमरोहा 108 कुंडीय राष्ट्र जागरण अभियान गायत्री महायज्ञ का आयोजन करेगा। आगामी पांच से नौ नवंबर तक आयोजन चलेगा।अमरोहा के जेएस हिन्दू इंटर कालेज मैदान में प्रस्तावित आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। आयोजन की शुरुआत शहर की आवास विकास प्रथम कॉलोनी स्थित मंदिर से आयोजन स्थल तक कलश यात्रा निकालकर की जाएगी। गुरुवार को कार्यक्रम को लेकर संगठन पदाधिकारी दिग्विजय सिंह के संस्थान पर बैठक आयोजित की गई। आयोजन को सफल बनाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम संयोजक राधेश्याम शर्मा ने रूपरेखा प्रस्तुत की। 1000 कलश एक-एक घर में 90 दिन तक स्थापित करने का सुझाव दिया। इस दौरान शिशुपाल सिंह चौहान, संयुक्ता चौहान, गायत्री चौहान, सरोज चौहान, सुमन शर्मा, कमलेश चौहान, पुष्पा कौशिक, पूरन सिंह, रमेश प्रजापति, अनिल शर्मा, मालती शर्मा, महेंद्र, सुखबीर सिंह, बाबू सिंह, महेंद्र सिंह आदि संगठन पदाधिकारी मौजूद रहे।यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।


Source: Dainik Jagran July 20, 2023 20:00 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */