बाराबंकी : कानपुर जिले के बहुचर्चित बिकरू कांड में मारे गए अमर दुबे की पत्नी को शनिवार शाम जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बिकरूकांड में ही गिरफ्तार नाबालिग सितंबर 2020 से बाराबंकी संप्रक्षेण ग्रह में है। अमर दुबे की नाबालिग पत्नी को 14 सितंबर को संप्रेक्षण ग्रह बाराबंकी लाया गया था। एक नवंबर 2020 को भी उसे महिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। तब उसे खून की उल्टियां हो रहीं थीं।शनिवार की शाम करीब चार बजे अमर की पत्नी को फिर महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।गौरतलब है कि इतने चर्चित प्रकरण से जुड़ी युवती की हालत बिगड़ने अथवा भर्ती कराने की सूचना संप्रेक्षण ग्रह से पुलिस प्रशासन को भी नहीं दी गई। इस संबंध में जब दैनिक जागरण ने पुलिस से पूछा तो उसे इसकी जानकारी हुई। आनन-फानन उसकी सुरक्षा में पुलिस तैनात की गई। रात्रि कालीन ड्यूटी पर तैनात महिला अस्पताल की डाक्टर को भी इसकी जानकारी नहीं थी। वहीं संप्रेक्षण गृह की अधीक्षिका कंचन वर्मा से संपंर्क करने की कोशिश की गई तो उनका फोन ही नहीं उठा। पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने मामले में पूरी जानकारी करने की बात कही।चर्चा यह भी है : बताया जाता है कि अमर दुबे की पत्नी की मां दो दिन से बाराबंकी में ही थी। बताया जा रहा है कि उसे फिर खून की उल्टी हो रही है, लेकिन पुलिस ने पता कर बताया कि उसे सामान्य कमजोरी पर भर्ती कराया गया है। कुछ ऐसे आरोप भी लग रहे हैं कि पहले उसकी मां से बात नहीं कराई गई और फिर जब बात हुई तो उसके भर्ती करने की जानकारी दी गई।शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप
Source: Dainik Jagran May 29, 2021 18:00 UTC