अमेरिका से तनाव के बीच ईरान में सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, दो पायलटों समेत 4 की मौत - News Summed Up

अमेरिका से तनाव के बीच ईरान में सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, दो पायलटों समेत 4 की मौत


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मंगलवार को ईरानी सेना का एक हेलीकॉप्टर सेंट्रल ईरान के एक सब्जी मार्केट में क्रैश हो गया, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। ईरान के सरकारी मीडिया ने बताया कि यह क्रैश ईरान की राजधानी तेहरान से लगभग 330 किलोमीटर दूर देश के दक्षिणी हिस्से में हुआ।अमेरिकी धमकियों के बीच ईरानी मिलिट्री हाई अलर्ट पर है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सीमित हमले की धमकी भी दे चुके हैं। दोनों देशों के बीच कभी भी लड़ाई छिड़ सकती है। पायलट और को-पायलट की मौत जो इस्फहान में ईरान का एक बड़ा एयर बेस और न्यूक्लियर साइट है जिस पर जून में ईरान-इजराइल युद्ध के दौरान अमेरिका ने हमला किया था। मार्केट से उठते मलबे और धुएं की फुटेज दिखाते हुए स्टेट टीवी ने बताया कि आर्मी हेलीकॉप्टर एक ट्रेनिंग के लिए उड़ान भरा था। जिसमें पायलट और को-पायलट की मौत हो गई।एक हफ्ते में क्रैश की दूसरी घटना ईरान की एक न्यूज एजेंसी ने कहा कि क्रैश में मार्केट में जमीन पर मौजूद दो लोगों की मौत हो गई। ईरान में एक हफ्ते से भी कम समय में यह दूसरा क्रैश है। ईरान के पश्चिमी शहर हमेदान के पास एक F-4 फाइटर जेट क्रैश हो गया था, जिसमें एक पायलट की मौत हो गई थी।


Source: Dainik Jagran February 24, 2026 11:04 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */