अमेरिका / नासा अंतरिक्ष में 'होटल' लॉन्च करेगा, इसमें सिर्फ दो रोबोट रहेंगे - News Summed Up

अमेरिका / नासा अंतरिक्ष में 'होटल' लॉन्च करेगा, इसमें सिर्फ दो रोबोट रहेंगे


नासा अंतरिक्ष में रोबोटिक टूल स्टॉज की लॉन्चिंग के साथ 'रोबोट होटल' भी अटैच कर रहा हैहोटल में स्पेक्ट्रोमीटर के साथ आउटफिट होंगे, जो अमोनिया जैसी गैसों को सूंघने में सक्षम होंगेDainik Bhaskar Dec 08, 2019, 08:38 AM ISTवॉशिंगटन. अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने रोबोट्स के लिए स्पेस में होटल बनाने का फैसला लिया है। इसमें सिर्फ रोबोट्स ही ठहर सकेंगे। इसे 'रोबोट होटल' के नाम से जाना जाएगा। दरअसल, नासा अंतरिक्ष में रोबोटिक टूल स्टॉज (आरटीटीएस) को अपने अगले लॉन्च के साथ 'रोबोट होटल' भी अटैच कर रहा है। इसे अंतरराष्ट्रीय रोबोट स्टेशन (आईएसएस) के बाहर रखा जाएगा।ये महत्वपूर्ण रोबोट उपकरणों के लिए एक सुरक्षित इकाई होगा। नासा के मुताबिक इस मिशन को 19वें स्पेस एक्स कमर्शियल लॉन्चिंग में इस होटल को स्थापित करने की तैयारी की जा रही है।रोबोट गैसों के लीकेज का पता लगाएंगेइसमें रहने वाले दो रोबोटिक निवासी (आउटर) और लीक लोकेटर (आरईएल) होंगे। इस होटल में बड़े पैमाने पर स्पेक्ट्रोमीटर के साथ आउटफिट होंगे, जो अमोनिया जैसी गैसों की उपस्थिति को सूंघने में सक्षम होंगे। इन उपकरणों के जरिए स्टेशन में किसी भी तरह के होने वाले लीक का पता लगाया जा सकेगा।


Source: Dainik Bhaskar December 08, 2019 02:48 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */