अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का रिश्ता है ख़ास, करिश्मा से लेकर गौरी ख़ान भी दिखीं साथ, देखें तस्वीरें - News Summed Up

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का रिश्ता है ख़ास, करिश्मा से लेकर गौरी ख़ान भी दिखीं साथ, देखें तस्वीरें


अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का रिश्ता है ख़ास, करिश्मा से लेकर गौरी ख़ान भी दिखीं साथ, देखें तस्वीरेंमुंबई। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहते हैं। आये दिन दोनों की तस्वीरें सामने आती रहती हैं। कभी दोनों डिनर पर मिलते हैं तो कभी कॉफ़ी पर लेकिन, नज़र में तो रहते ही हैं। मंगलवार को अर्जुन और मलाइका अरोड़ा फिर साथ-साथ कैमरे की नज़र में कैद हुए हैं।इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं मुंबई के एक रेस्तरां से निकलते अर्जुन और मलाइका अरोड़ा के बीच एक अच्छी बॉन्डिंग भी दिखी। अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी फ़िल्म पानीपत के अलावा संदीप और पिंकी फरार के लिए चर्चा में रहते हैं। इसके अलावा मलाइका के साथ उनके रिश्ते को लेकर सलमान ख़ान की नाराजगी की ख़बरें भी आती रहती है! कहा जा रहा है कि अर्जुन-मलाइका की वजह से बोनी कपूर और सलमान के रिश्ते पर भी असर हो रहा है। बहरहाल, इन लेटेस्ट तस्वीरों में आप देखें अर्जुन और मलाइका का एक और अंदाज़-यह भी पढ़ें: अभिषेक बच्चन ने परिवार संग मनाया बर्थडे, आमिर ख़ान की बेटी इरा भी पहुंची, देखें तस्वीरेंउससे पहले अगर यह तस्वीर देखें तो इसमें यूं लग रहा है जैसे अर्जुन ये समझने की कोशिश कर रहे हैं कि बाहर कहीं फोटोग्राफर तो नहीं? अर्जुन और मलाइका के अलावा इस मौके पर करिश्मा कपूर, मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा समेत और भी कई करीबी लोग मौजूद रहे! जैसा कि आप जानते हैं मलाइका के साथ उनकी एक गर्ल गैंग भी अक्सर चर्चा में रहती हैं। इस गैंग में करिश्मा-करीना, मलाइका-अमृता, सुजैन ख़ान से लेकर सीमा ख़ान और संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर आदि के नाम हैं।बहरहाल, मलाइका अरोड़ा इस दौरान कुछ इस अंदाज़ में दिखीं! इस व्हाईट ड्रेस में वो काफी अच्छी लग रही हैं।इस दौरान शाह रुख़ ख़ान की पत्नी गौरी ख़ान भी दिखीं। गौरी भी बॉलीवुड की पार्टियों में अक्सर नज़र आती रहती हैं।यह भी पढ़ें: अभिषेक बच्चन के बचपन की ये 7 दुर्लभ तस्वीरें, ऐश्वर्या ने कहा- हैप्पी बर्थडे My Babyबहरहाल, अर्जुन कपूर और मलाइका इन दिनों टॉक ऑफ़ द टाउन बने हुए हैं। हर किसी की नज़र इस जोड़े पर है। कोई उम्र के अंतर की बात कर रहा है तो कुछ तमाम तरह के कयास लगाते दिख रहे हैं। लेकिन, इन सबके बीच अर्जुन और मलाइका एक दूसरे के साथ मजबूती से खड़े हैं।Posted By: Hirendra J


Source: Dainik Jagran February 06, 2019 05:26 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */