अर्थव्यवस्था को बूस्ट करने के लिए RBI के एलान पर आई प्रतिक्रिया, अमित शाह और नड्डा ने बताया अच्छा कदमनई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। अर्थव्यवस्था को बूस्ट करने के लिए RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को कई एलान किए। इसमें रिवर्स रेपो रेट कम होने से लेकर नाबार्ड, सिडबी और नेशनल हाउसिंग बैंक को 50000 करोड़ की मदद जैसे और भी कई बड़े एलान शामिल हैं। केन्द्रीय बैंक की इस घोषणा के बाद बीजेपी नेताओं की प्रतिक्रिया आने लगी है।RBI द्वारा की गई घोषणा पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार COVID 19 के खिलाफ लड़ाई में कोई कसर नहीं छोड़ रही है, जिससे आने वाले दिनों में एक मजबूत और स्थिर भारत की योजना बनाते समय लोगों के जीवन में ज्यादा दिक्कत न आए। उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए RBI द्वारा उठाए गए कदम पीएम मोदी के दृष्टिकोण को और मजबूत करते हैं।भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, नाबार्ड, सिडबी और नेशनल हाउसिंग बैंक के लिए आरबीआई ने राहत की घोषणा की। नाबार्ड, सिडबी और नेशनल हाउसिंग बैंक को 50000 करोड़ की मदद का एलान किया गया। नाबार्ड को स्पेशल रिफाइनेंस के तहत 25,000 करोड़ रुपये मिलेंगे। यह एक मजबूत कदम है।नड्डा ने कहा, आरबीआई द्वारा आज की घोषणा व्यापार और लोगों के अनुकूल हैं। उन्होंने कहा, RBI ने पहले ही 27 मार्च को कुछ कदम उठाए थे। महामारी के दौरान और बाद में अर्थव्यवस्था को मजबूत रखने में पीएम मोदी के प्रयासों को मदद करने के लिए ये कदम बहुत अच्छा है।आरबीआई TLTRO के जरिए सिस्टम में 50,000 करोड़ रुपये डालेगा। इसके अलावा छोटे और मझोले उद्योगों को धनराशि देने का फैसला किया गया है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने की कोशिश की जा रही है।Posted By: Niteshडाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस
Source: Dainik Jagran April 17, 2020 10:18 UTC