अलवर में आज फिर वैक्सीन नहीं: भिवाड़ी सहित अनेक जगहों पर वैक्सीन के लिए लंबी लाइन, दूसरी डोज भी नहीं लगवा पा रहे हैं लोग - News Summed Up

अलवर में आज फिर वैक्सीन नहीं: भिवाड़ी सहित अनेक जगहों पर वैक्सीन के लिए लंबी लाइन, दूसरी डोज भी नहीं लगवा पा रहे हैं लोग


Hindi NewsLocalRajasthanAlwarNo Vaccine In Alwar Again Todayअलवर में आज फिर वैक्सीन नहीं: भिवाड़ी सहित अनेक जगहों पर वैक्सीन के लिए लंबी लाइन, दूसरी डोज भी नहीं लगवा पा रहे हैं लोगअलवर 10 घंटे पहलेकॉपी लिंकभिवाड़ी में एक सेंटर पर वैक्सीनअलवर जिले में शनिवार को गिनीचुनी जगहों पर ही वैक्सीनेशन होगा। अलवर शहर सहित ज्यादातर सेंटर पर वैक्सीन के डोज खत्म हो चुके हैं। नए डोज नहीं आ पाए हैं। इस कारण वैक्सीनेशन सेंटर पर वैक्सीन लगाने का कार्य नहीं हो पाएगा। बीच-बीच में वैक्सीन खत्म होने के कारण जिले में वैक्सीनेशन काफी हद तक प्रभावित हो चुका है। संभावना है कि शनिवार शाम तक अलवर को नए डोज मिल सकते हैं। ऐसा हुआ तो आगे कोरोना वैक्सीन के डोज लगाए जा सकते हैं।14 लाख को वैक्सीन का इंतजारअलवर जिले में 26 लाख लोगों को वैक्सीन करने का लक्ष्य अभी काफी दूर है। वैसे तो जिले में 15 लाख से अधिक वैक्सीन आ चुकी हैं। लेकिन 12 लाख लोगों को ही पहला डोज लगा है। करीब 3 लाख लोग ही दोनों डोज लगवा सकें हैं। अब वैक्सीन की रफ्तार बहुत धीमी हो चुकी है। एक दिन वैक्सीन आने के बाद दो दिन इंतजार करना पड़ता है।भिवाड़ी में लम्बी लाइनएक दिन पहले भिवाड़ी में वैक्सीन लगवाने वालों की लम्बी लाइन थी। वहां वैक्सीन लगवाने आए लोगों का कहना था कि सात-सात दिनों से घूम रहे हैं। वैक्सीन लगवाने आते हैं नम्बर नहीं आता है। बीच-बीच में वैक्सीन खत्म हो जाती है। फिर दुबारा डोज आने भी बारी नहीं आ पा रही है। यहां के लोगों प्रशासन को शिकायत भी की है कि भिवाड़ी में अधिक संख्या में डोज भिजवानें की जरूरत है। ताकि यहां काम कर रहे कई लाख श्रमिकों काे वैक्सीन लग सके। वैक्सीन लगने के बाद मजदूर व श्रमिकों को फैक्ट्रियों में प्रवेश दिया जाता है।समान रूप से वैक्सीन वितरणआरसीएचओ डॉ अरविंद गेट कहा कहना है कि दो दिन पहले अलवर को 39 हजार वैक्सीन के डोज मिले थे। वे करीब-करीब खत्म हो चुके हैं। शनिवार को गिनी चुनी जगहों पर ही वैक्सीन लग रही है। संभावना है कि शनिवार शाम तक वैक्सीन के नए डोज आ जाए। इसके बाद ही लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। जिले में सब जगहों पर समान रूप वैक्सीन वितरण व्यवस्था की गई है।


Source: Dainik Bhaskar July 24, 2021 03:19 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */