अलवर में आज लगेगी वैक्सीन: दूसरे डोज की कतार में खड़े 1 लाख में से 20 हजार को लगेगा टीका, कोवैक्सिन व कोविशील्ड की इतनी ही डोज पहुंची - News Summed Up

अलवर में आज लगेगी वैक्सीन: दूसरे डोज की कतार में खड़े 1 लाख में से 20 हजार को लगेगा टीका, कोवैक्सिन व कोविशील्ड की इतनी ही डोज पहुंची


Hindi NewsLocalRajasthanAlwar20 Thousand Doses Of Covaccine And Covishield Were Found, At Present Only The Second Dose Is Being Applied, Not The Firstअलवर में आज लगेगी वैक्सीन: दूसरे डोज की कतार में खड़े 1 लाख में से 20 हजार को लगेगा टीका, कोवैक्सिन व कोविशील्ड की इतनी ही डोज पहुंचीअलवर 9 घंटे पहलेकॉपी लिंकभिवाड़ी में वैक्सीनेशन सेंटर पर भीड़। फाइल फोटो।अलवर जिले में दूसरी डोज की कतार में खड़े करीब 1 लाख लोगों में से आज केवल 20 हजार लोगों को दूसरी डोज लग पाएगी। अलवर को कोविशील्ड व कोवैक्सिन की शनिवार को 20 हजार डोज ही दी गई हैं। ऐसे में रविवार को सुबह साढ़े नौ बजे से शाम साढ़े चार बजे तक वैक्सीनेशन का समय निर्धारित किया गया है।अलवर शहर में जहां कोविशील्ड वैक्सीन के सेंटर हैं वहां शाम सात बजे तक वैक्सीन लगवा सकेंगे। अलवर को करीब डेढ़ लाख से अधिक डोज की तुरंत जरूरत है। असल में दूसरे डोज का करीब 1 लाख से अधिक लोग इंतजार में हैं। जिनको पहला डोज लगवाए करीब 84 दिन हो चुके हैं। लेकिन दूसरा डोज नहीं लग पा रहा। वैक्सीन की भारी कमी है।जिले भर के सेंटर पर वैक्सीनेशनआरसीएचओ डॉ अरविंद गेट ने बताया कि जिले भर के वैक्सीनेशन सेंटर पर दूसरा डोज लगाया जाएगा। अलवर शहर सहित अन्य सेंटर पर कोविशील्ड वैक्सीन शाम 7 बजे तक लगेगी। जबकि कोवैक्सिन का डोज शाम साढ़े चार बजे तक ही लगवा सकेंगे। असल में कोवैक्सिन के डोज कम आए हैं।अलवर शहर में कहां-कहां सेंटरशहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एनईबी, होम्योपैाक कॉलेज शिवाजी पार्क, जैन भवन स्कीम 10, अलवर, राजीव गांधी चिकित्सालय अलवर में कोविशील्ड वैक्सीन लगेगी। जबकि सैशन साइट राजीव गांधी सामान्य अस्पताल अलवर, सामुदायिक भवन काला कुआं, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शिवाजी पार्क, अखैरपुरा व मूंगस्का में कोवैक्सीन के डोज लगाए जाएंगे।14 लाख को पहले डोज का इंतजारअभी हालत यह है कि जिले में 26 लाख लोगों को वैक्सीनेशन का लक्ष्य है। जो 18 साल से अधिक उम्र के लोग हैं। अब तक 12 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन लगी है। करीब 14 लाख लोगों को वैक्सीन का पहला डोज भी नहीं लग पाया है। इस कारण दिनोंदिन दूसरा डोज लगवाने वालों की संख्या भी बढ़ी है।तीसरी लहर का डर, 2 पॉजिटिव आएएक्सपर्ट के अनुसार तीसरी लहर का डर है। बीच-बीच में अलवर में पॉजिटिव आते रहे हैं। शनिवार को भी दो संक्रमित सामने आए। हालांकि अब अलवर जिले में कोरोना के एक्टिव केस 50 से कम हो गए हैं। बीच-बीच में कोरोना के केस शून्य आने से एक्टिव केस कम हो गए हैं। फिर भी एक्सपर्ट बार-बार चेता रहे हैं कि गाइडलाइन का पालन करना जरूरी है।


Source: Dainik Bhaskar July 25, 2021 02:50 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */