अलवर में 1 लाख लोग दूसरी डोज के इंतजार में: आज केवल 12 हजार नए डोज मिलेंगे, कल से 172 सेंटर पर केवल दूसरा डोज लगाया जाएगा - News Summed Up

अलवर में 1 लाख लोग दूसरी डोज के इंतजार में: आज केवल 12 हजार नए डोज मिलेंगे, कल से 172 सेंटर पर केवल दूसरा डोज लगाया जाएगा


Hindi NewsLocalRajasthanAlwarToday Only 12 Thousand New Doses Will Be Available, From Tomorrow Only The Second Dose Will Be Applied At 172 Centersअलवर में 1 लाख लोग दूसरी डोज के इंतजार में: आज केवल 12 हजार नए डोज मिलेंगे, कल से 172 सेंटर पर केवल दूसरा डोज लगाया जाएगाअलवर 5 घंटे पहलेकॉपी लिंकवैक्सीन नहीं लग रही। ऐसे भीड़ पहुंच रही सेंटर।अलवर जिले में कोरोना वैक्सीन की बड़ी किल्लत है। कई दिन बाद बुधवार को जयपुर से अलवर को वैक्सीन के केवल 12 हजार डोज मिलेंगे। जबकि अकेले अलवर जिले में करीब 1 लाख लोगों को सैकंड डोज का इंतजार है। जिनको पहला डोज लगवाए करीब 84 दिन से ज्यादा समय बीत चुका है। 18 प्लस वाले 12 लाख लोग टीके के इंतजार में हैं। वहीं 44 प्लस के करीब 4 लाख से अधिक लोगों को टीका लगना बाकी है।8 जुलाई को 172 सेंटर पर वैक्सीन लगेगीवैक्सीन लेने वाली टीम बुधवार सुबह जयपुर पहुंची है। दोपहर बाद तक वैक्सीन अलवर पहुंचेंगी। इसी दिन वैक्सीन का वितरण सेंटरों पर किया जाएगा। अगले दिन गुरुवार को 172 सेंटरों पर केवल दूसरा डोज लगाया जाएगा।जिनको पहला डोज लगे 84 दिन हो चुके हैं। ऐसे लोग ही सेंटर पर पहुंचे जिनको पहला डोल लगे पूरा समय हो चुका है।18 प्लस से ऊपर सबको दूसरा डोजआरसीएचओ डॉ अरविंद गेट ने बताया कि 18 प्लस से ऊपर सभी को दूसरा डोज लगाया जाएगा। जिनको पहला डोज 84 दिन पहले लगा है। डोज लगवाने के लिए व्यक्ति अपने साथ आधार कार्ड लेकर जाएं। मेडिकल के अधिकारियों का साफ कहना है कि पहला डोज लगवाने के लिए लोग सेंटर पर नहीं आए। अनावश्यक भीड़ में संक्रमण का खतरा रहता है।26 लाख को लगना है टीकाजिले में 26 लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य है। जबकि अभी तक 14 लाख को ही टीका लगा है। उसमें से भी 45 से अधिक उम्र के 8 लाख लोगों को पहली खुराक मिली है। वहीं 2 लाख 2 हजार लोगों को दोनों डोज लगे हैं। अभी तो 45 वर्ष से अधिक उम्र के 2 लाख 39 हजार लोगों को पहला डोज लगना बाकी है।18 प्लस के 12 लाख को टीका लगना शेषअलवर जिले में 18 प्लस के 12 लाख लोगों को टीके की पहली खुराक लगना शेष है।अभी तक केवल 4 लाख लोगों को पहला डोज लगा है। 18 प्लस से अधिक 16 लाख लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने का लक्ष्य है।


Source: Dainik Bhaskar July 07, 2021 04:04 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */