अलवर में 1003 पॉजिटिव आए: एक्टिव केस 10 हजार के पास, लगातार दूसरे दिन 1123 मरीज कोरोना से रिकवर भी, सिटी में 277, जबकि 9 कस्बों में 50 से ज्यादा केस - News Summed Up

अलवर में 1003 पॉजिटिव आए: एक्टिव केस 10 हजार के पास, लगातार दूसरे दिन 1123 मरीज कोरोना से रिकवर भी, सिटी में 277, जबकि 9 कस्बों में 50 से ज्यादा केस


Hindi NewsLocalRajasthanAlwarNear 10 Thousand Active Cases Of Corona In The District, One Thousand 123 Patients Were Also Recovered From Corona For The Second Consecutive Day. Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपअलवर में 1003 पॉजिटिव आए: एक्टिव केस 10 हजार के पास, लगातार दूसरे दिन 1123 मरीज कोरोना से रिकवर भी, सिटी में 277, जबकि 9 कस्बों में 50 से ज्यादा केसअलवर 10 घंटे पहलेकॉपी लिंककोरोना मरीज बढ़ने से अस्पतालों में भी बढ़ गई भीड़।जिले में लगातार दूसरे दिन एक हजार 123 कोरोना मरीज रिकवर हुए। लेकिन, 1 हजार 3 नए पॉजिटिव सामने आ गए। अब भी जिले में 9 हजार 498 कोरोना के एक्टिव मरीज हैं। लगातार संक्रमितों की संख्या घटने की बजाय बढ़ी है। इस कारण अस्पतालों में ऑक्सीजन सपोर्ट वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। यही कारण है कि ऑक्सीजन की किल्लत कम नहीं हो सकी है। जिसके कारण मरीजों की जान पर भी बन आ रही है।अलवर शहर में सर्वाधिक 255हर दिन की तरह शनिवार को भी अलवर शहर में सबसे अधिक 277 कोरोना पॉजिटिव आए हैं। कई दिनों से अलवर शहर में 300 से अधिक पॉजिटिव आरहे थे। लेकिन, शनिवार को अलवर शहर में कुछ संख्या कम हुई है। लेकिन, जिले में पॉजिटव आने वालों की संख्या बढ़ी है। सीएमएचओ डॉ ओपी मीणा ने बताया कि आमजन को अधिक सावधानी की जरूरत है। हर दिन सैंपल की संख्या भी बढ़ाने के प्रयास कर रहे हैं। वहीं पॉजिटिव का आंकड़ा भी कम नहीं हो पाया है। इसलिए संक्रमण ज्यादा है। इससे बचे रहना ही बचाव है।कहां से कितने पॉजिटिव आएअलवर शहर 277बानसूर 46बहरोड़ 42खेरली 51किशनगढ़बास 50कोटकासिम 52लक्ष्मणगढ़ 52मालाखेड़ा 56मुण्डावर 56राजगढ़ 45रामगढ़ 99रैणी 62शाहजहांपुर 11थानागाजी 59तिजारा 43भिवाड़ी 2जिले में फिलहाल ये हालएक्टिव केस 9 हजार 498 ऑक्सीजन सपोर्ट वाले मरीज 650 आइसीयू में मरीज 156 वेंटिलेटर पर मरीज 86


Source: Dainik Bhaskar May 08, 2021 12:10 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */