अलवर में 12 नए पाॅजिटिव आए: अकेले बहरोड़ में 10 पॉजिटिव, अलवर शहर व थानागाजी से 1-1 कोरोना संक्रमित सामने आए - News Summed Up

अलवर में 12 नए पाॅजिटिव आए: अकेले बहरोड़ में 10 पॉजिटिव, अलवर शहर व थानागाजी से 1-1 कोरोना संक्रमित सामने आए


Hindi NewsLocalRajasthanAlwar10 Positive In Behror Alone, 1 1 Corona Infected From Alwar City And Thanagaji Came Outअलवर में 12 नए पाॅजिटिव आए: अकेले बहरोड़ में 10 पॉजिटिव, अलवर शहर व थानागाजी से 1-1 कोरोना संक्रमित सामने आएअलवर 7 घंटे पहलेकॉपी लिंककोरोना जांच सेंटर।अलवर जिले में गुरुवार को 12 नए पॉजिटिव आए। जबकि 63 मरीज रिकवर हुए हैं। सबसे अधिक बहरोड़ से 10 और अलवर शहर व थानागाजी से केवल 1-1 कोरोना पॉजिटिव मिला है। अब भी जिले में सबसे अधिक 235 कोराना के एक्टिव केस हैं। जिले में लगातार कोरोना के केस आते रहे हैं। जबकि कई जिलों में नए पॉजिटिव की संख्या घटी है।ऑक्सीजन सपोर्ट पर केवल 1 मरीजपहली बार ऑक्सीजन सपोर्ट पर एक मरीज भर्ती है। कोरोना की दूसरी लहर में अलवर जिले में ऑक्सीजन सपोर्ट पर अधिकतम 700 मरीज पहुंच गए थे। अब आइसीयू में शून्य पॉजिटिव हैं। इसके अलावा वेंटिलेटर पर तीन मरीज भर्ती हैं।वैक्सीन भी कमइस समय जिले में वैक्सीन भी कम हैं। इस कारण सबको सावधानी बरतने की जरूरत है। कोरोना की गाइडलाइन का पालन करना चाहिए। एक्सपर्ट बार-बार चेता रहे हैं कि गाइडलाइन का उल्लंघन करने से संक्रमण का खतरा है। आगे तीसरी लहर में बच्चों को संक्रमण से बचाने की बड़ी चुनौती है।


Source: Dainik Bhaskar July 08, 2021 12:11 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */