Dainik Bhaskar Feb 06, 2019, 10:16 AM ISTघटना का एक वीडियो वायरल हुआ था, इसके बाद पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया थाअलीगढ़ पुलिस ने टप्पल से पूजा शकुन पांडेय और उसके पति अशोक को किया गिरफ्तारअलीगढ़. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अपमान करने के मामले में पुलिस ने हिंदू महासभा की राष्ट्रीय महासचिव पूजा शकुन पांडेय और उनके पति अशोक पांडेय को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने टप्पल से दोनों को गिरफ्तार किया। 31 जनवरी को पुलिस ने मामले में 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। दो अन्य आरोपी मनोज और अभिषेक को पहले गिरफ्तार हो चुके हैं।अलीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश कुलहरी ने बताया था कि महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर नौरंगाबाद इलाके के एक घर में हिन्दू महासभा के कार्यकर्ताओं ने बापू का अपमान किया था। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसके आधार पर केस दर्ज किया गया।हिंदू महासभा ने मनाया था शौर्य दिवस: गांधी की पुण्यतिथि पर अलीगढ़ में पूजा की अगुवाई में शौर्य दिवस मनाया था। इसके बाद हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने कार्यालय परिसर में नाथूराम गोडसे के चित्र पर माल्यार्पण किया और एक-दूसरे को मिठाई बांटकर खुशी मनाई थी। पूजा ने कहा था कि अगर गांधी जीवित रहते तो देश का एक और विभाजन हो जाता।
Source: Dainik Bhaskar February 06, 2019 04:24 UTC