अशनूर के घर की खासियतों में से एक उनकी लंबी बालकनी है। बड़ी और हवादार बालकनी दिलकश नजारे पेश करती है और जाहिर है, यह उनके दिल के बेहद करीब है। घर के दौरे के दौरान, अशनूर ने बताया कि उन्हें यहां से सूर्यास्त का शानदार नजारा देखने को मिलता है, जो इसे दिनभर की थकान मिटाने के लिए परफेक्ट बनाता है। बैठने, टहलने और नजारे का लुत्फ़ उठाने के लिए पर्याप्त जगह है।अशनूर अपने बेडरूम थीम को सरल और शालीन रखा है। इसमें हल्की रोशनी, गर्म लकड़ी का फर्श और बालकनी के पास एक छोटा सा झूला है। अभिनेत्री ने बताया कि बाकी कमरों में टीवी हैं, जबकि उनके बेडरूम में किताबों की अलमारी है, क्योंकि उन्हें पढ़ना पसंद है। वहीं अशनूर की वॉक-इन वैनिटी है, जो हर फैशन लवर का सपना होती है। कांच के दरवाजों से सजी वैनिटी उनके डिजाइनर बैग, जूते और परफ्यूम के शानदार कलेक्शन को दिखाती है।एक दीवार किसी कोने को कितना खास बना सकती है, उसका उदाहरण इस तस्वीर को देखकर मिलता है। यहां दीवार पर लगी बड़ी एब्स्ट्रैक्ट पेंटिंग पूरे एरिया को हाईलाइट कर रही है। जो अपने सुनहरे और भूरे रंगों के साथ कमरे में गहराई जोड़ती है। पेंटिंग के दोनों ओर लंबी स्लीक वॉल लाइट्स न केवल रोशनी फैलाती हैं बल्कि दीवार को सिमिट्रिकल लुक देती हैं। मार्बल फिनिश वाला छोटा टेबल और उस पर सजा गुलदस्ता इस हिस्से में ताजगी भरमॉड्यूलर किचन ग्लॉशी फिनिश वाले कैबिनेट और सलीके से रखे गए आधुनिक उपकरणों को एक साथ स्लीक लुक देता है। यहां बालकनी का कांच का दरवाजा प्राकृतिक रोशनी लाता है। दूसरी ओर मार्बल टॉप डाइनिंग टेबल और आलीशान मखमली कुर्सियां हैं, जो इसे बेहद शाही बनाती हैं। दीवार पर लगा गोलाकार दर्पण और वार्म लाइटिंग इस जगह को खूबसूरती को बढ़ाती है।लिविंग एरिया में सोफे के बगल में एक छोटा बार बना हुआ है। मखमली गद्दी वाली कुर्सियों, संगमरमर की मेज के साथ ही क्रिएटिव वॉल डेकोर इस एरिया की खूबसूरती को बढ़ा रहा है। एक सिंपल दीवार को स्वर्ण मंदिर की तस्वीर से हाईलाइट किया गया है। खास बात है कि छत मिरर पैटर्न पर बनी है तो लिविंग रूम का रिफ्लेक्शन दिखाई देता है और सुनहरा झूमर शानदार लगता है।अशहूर के घर में आधुनिकता के साथ-साथ एक आरामदायक माहौल भी है। एंट्री करते ही एक छोटा सा गलियारा दिखता है, जिसमें एक दर्पण और एक अट्रैक्टिव दीवार है, जो मिरर सेल्फी के लिए एकदम परफेक्ट है। यह गलियारा एक लिविंग रूम खुलता है, जो पहली नजर में ही लग्जरी फील देता है।
Source: Navbharat Times January 31, 2026 10:02 UTC