अश्लील वीडियो भेजने के आरोप में एक गिरफ्तार: पीड़िता ने कहा- आरोपी कहता था मैं नक्सल इलाके का हूं कुछ भी कर सकता हूं - News Summed Up

अश्लील वीडियो भेजने के आरोप में एक गिरफ्तार: पीड़िता ने कहा- आरोपी कहता था मैं नक्सल इलाके का हूं कुछ भी कर सकता हूं


Hindi NewsLocalJharkhandJharkhand News; Man Arrested For Sending Pornographic Video To Woman In Jamtaraअश्लील वीडियो भेजने के आरोप में एक गिरफ्तार: पीड़िता ने कहा- आरोपी कहता था मैं नक्सल इलाके का हूं कुछ भी कर सकता हूं​​​​​​​जामताड़ा 8 घंटे पहलेकॉपी लिंकआरोपी रामानुज सिंह को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया गया। (प्रतीकात्मक फोटो)महिला को अश्लील वीडियो भेजने के आरोप में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित महिला ने जामताड़ा थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया था। इसके बाद जामताड़ा थाना प्रभारी संजय कुमार द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रामानुज सिंह को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया गया।पीड़ित महिला ने बताया कि पड़ोसी रामानुज अश्लील वीडियो और फोटो भेज कर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव देता था। साथ ही यह भी धमकी दे रहा था कि गिरिडीह जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र से हूं और कुछ भी कर सकता हूं। पीड़ित महिला ने कहा कि आरोपी दवा का थोक विक्रेता है। वह मेरे व्हाट्सअप पर पिछले एक सप्ताह से अश्लील वीडियो और फोटो भेज मुझे प्रताड़ित कर रहा था। आरोपी महिला को अपने पास बुलाने का दबाव बना रहा था। जब इनकार कर दिया तब उसने मेरे पति को मारने की बात कही।महिला ने अपने ससुराल वालों को सारी घटना की जानकारी दी। इसके बाद ससुराल वालों के सहयोग से थाना पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। इस मामले में आरोपी पर केस दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी रामानुज सिंह के विरुद्ध जामताड़ा थाना में कांड संख्या कांड संख्या 80/21 दर्ज कर गुरुवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से आरोपी को जामताड़ा जेल भेज दिया गया है।


Source: Dainik Bhaskar July 08, 2021 13:41 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */