Hindi NewsLocalChandigarhHigh Court Said PU Senate Elections Should Be Held Soon In The Current Circumstances, Directed PU To Give Schedule In A Week. PU सीनेट इलेक्शन: हाईकोर्ट ने कहा-मौजूदा परिस्थितियों में जल्द करवाए जाएं चुनाव, एक हफ्ते में दें शेड्यूलचंडीगढ़ 7 घंटे पहलेकॉपी लिंकचुनावों के मद्देनजर हाईकोर्ट ने सिंगल बेंच के निर्देशों को लागू करने के निर्देश भी दिए गए हैं।जस्टिस एजी मसीह और जस्टिस अशोक कुमार वर्मा की खंडपीठ ने कहा है कि PU सीनेट चुनावों को लेकर 16 जुलाई से पहले कोर्ट में शेड्यूल पेश किया जाए। खंडपीठ ने कहा है कि वर्तमान परिस्थितियों में जल्द ही PU सीनेट के चुनाव करवाए जाएं। इसके साथ ही चुनावों के मद्देनजर सिंगल बेंच के निर्देशों को लागू करने के निर्देश भी दिए गए हैं।बता दें कि इस मई में PU ने हाईकोर्ट में पीटिशन दायर कर कहा था कि वर्तमान परिस्थितियों में चुनाव कराना संभव नहीं है। इसके साथ ही यह भी कहा गया कि सिंगल बेंच के चुनाव करवाने के संबंध में आदेशों के बाद PU ने 16 अप्रैल को अधिसूचना जारी कर 26 अप्रैल को चुनाव करवाने का फैसला किया था। फिर 24 अप्रैल को अधिसूचना जारी कर 19 मई के लिए फिर से चुनाव रीशेड्यूल किए गए।फिर कोरोना के चलते पंजाब सरकार ने 19 अप्रैल को अधिसूचना जारी कि जिसके मुताबिक किसी भी कार्यक्रम में 20 से अधिक लोग शामिल नहीं हो सकते थे। चूंकि PU सीनेट चुनाव में 3,75,500 वोटर्स हैं। ऐसे में 19 मई को चुनाव नहीं हो सकते थे। इसके बाद हाईकोर्ट ने 8 जुलाई के लिए मामले की सुनवाई स्थगित कर दी और कहा कि इस दौरान चुनाव के लिए परिस्थितियों का जायजा लिया जाए।
Source: Dainik Bhaskar July 08, 2021 13:30 UTC