असम में पेश हुआ बजट: गरीबों को मिलेगा 1 रुपये किलो चावल, दुल्हनों को 1 तोला सोना - News Summed Up

असम में पेश हुआ बजट: गरीबों को मिलेगा 1 रुपये किलो चावल, दुल्हनों को 1 तोला सोना


असम सरकार ने अगले वित्त वर्ष के बजट में गरीबों को एक रुपये किलो चावल और दुल्हनों को एक तोला (10 ग्राम) सोना देने समेत कई नई योजनाओं की घोषणा की है. वित्तमंत्री ने छात्रों को छात्रावास शुल्क में रियायत समेत कम उम्र की विधवाओं और दिव्यांगों के लिए सामाजिक सुरक्षा योजनाओं और अल्पसंख्यक समुदायों की लड़कियों की उच्च शिक्षा के लिए वजीफे की योजनाओं की घोषणा भी की. सरकार डिग्री स्तर (कला, विज्ञान, वाणिज्य) के विद्यार्थियों को मुफ्त में पाठ्यपुस्तक मुहैया करवाएगी जोकि वर्तमान में 12वीं तक के छात्रों को प्रदान की जाती है.' उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समुदायों की लड़कियों को उच्च शिक्षा के लिए वजीफा देने के लिए दो सौ करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं. साथ ही असमिया मूल के मुस्लिमों के लिए एक विकास निगम बनाया जाएगा जो इनके विकास के विभिन्न कार्यक्रमों को देखेगा.


Source: NDTV February 07, 2019 01:52 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */